एक्सप्लोरर

Bihar News: कुशवाहा के बयान पर AIMIM के विधायक ने दी प्रतिक्रिया, कहा- JDU नेता ने हमारे दावों को दिया सर्टिफिकेट

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यहां के अफसर किसी की बात नहीं सुनते. यहां तक कि हमारे नेताओं की बात भी नहीं मानते. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बात को टॉलरेट नहीं करेंगे. अफसरों को बात सुननी पड़ेगी.

 

पूर्णिया: बिहार यात्रा के दौरान सूबे के पूर्णिया जिले में जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) द्वारा दिए गए बयान पर ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के विधायक ने प्रतिक्रिया दी है. एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्णिया के अमौर विधानसभा से विधायक अख्तरुल ईमान (Akhtarul Imaan) ने कहा कि बिहार में अफसरशाही का नंगा नाच चल रहा है. इसके खिलाफ हम लगातार आवाज उठाते रहे हैं.

अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते

एआईएमआईएम विधायक ने कहा, " अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते. इस बात की हम शिकायत भी करते हैं, लेकिन उसे झुठला दिया जाता था. आज जेडीयू (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने खुद से इस बात को कह कर हमारे दावों को सर्टिफिकेट दे दिया है. बिहार में अफसरशाही वाकई चरम पर है."

नीतीश कुमार टॉलरेट नहीं करेंगे

गौरतलब है कि बिहार यात्रा के दौरान पूर्णिया पहुंचे जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने राज्य में व्याप्त अफसरशाही पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यहां के अफसर किसी की बात नहीं सुनते. यहां तक कि हमारे नेताओं की बात भी नहीं मानते. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस बात को टॉलरेट नहीं करेंगे. अफसरों को बात सुननी पड़ेगी.

मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की थी

मालूम हो कि अफसरों की मनमानी से ही परेशान होकर जेडीयू के विधायक और मंत्री मदन सहनी (Madan Sahni) ने बीते दिनों इस्तीफे की पेशकश की थी. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बाबत मुलाकात भी की थी. वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि विभागीय अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते. अधिकारी क्या चपरासी भी उनकी बात नहीं सुनते. ऐसे में जब वो जनता के लिए काम नहीं कर सकते तो मंत्री बने रहने का क्या मतलब है. उनके इस कदम के बाद सूबे के सियासी गलियारे में बवाल मच गया था. हालांकि, मान मनौवल के बाद उन्होंने मंत्री पद पर बने रहने का फैसला लिया था.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने भी माना, ‘अधिकारी बात नहीं सुनते हैं’, कहा- नीतीश कुमार बर्दाश्त नहीं करेंगे

Bihar Politics: जिस नीतीश कुमार को चिराग पासवान ने किया ‘डैमेज’ उसे BJP ने बताया NDA का हिस्सा, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget