एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में 86 नियोजित शिक्षक पकड़े गए, फर्जीवाड़ा जानकर शिक्षा विभाग का सिर चकराया

Nawada News: नवादा में आठ हजार से अधिक नियोजित शिक्षक हैं. अब इन 86 नियोजित शिक्षकों पर जांच के बाद कार्रवाई हो सकती है. ये सभी जिले के विभिन्न स्कूलों में पदस्थापित हैं.

नवादा: बिहार के नवादा में 86 नियोजित शिक्षकों का सर्टिफिकेट डुप्लीकेट पाया गया है. शिक्षकों के कारनामा से विभाग का भी सिर चकरा गया है. सक्षमता परीक्षा के आवेदन पत्रों की जांच के दौरान पता चला है कि इन 86 शिक्षकों के नाम पर कई जगहों पर लोग नौकरी कर रहे हैं. नवादा में आठ हजार से अधिक नियोजित शिक्षक हैं जिनमें से 6 हजार शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. बीते शनिवार को शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी दी है. अब जाकर मामला सामने आया है.

आवेदनों की जांच के क्रम में गड़बड़ियां मिली हैं. एक ही टीईटी, एसटीईटी व बीटीईटी के रौल नंबर पर कई जिलों में शिक्षक कार्यरत हैं. यानी एक रौल नंबर पर कई शिक्षक अलग-अलग जिलों में काम कर रहे हैं. विभाग का होश उड़ गया है. अब इन 86 नियोजित शिक्षकों पर जांच के बाद कार्रवाई हो सकती है.

विभिन्न स्कूलों में पदस्थापित हैं ये शिक्षक

बताया जाता है कि ये सभी 86 शिक्षक जिले के विभिन्न स्कूलों में पदस्थापित हैं. सक्षमता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. ऐसे में बीटीईटी और सीटीईटी सार्टिफिकेट पर बहाल हुए शिक्षकों का सीधे तौर पर सॉफ्टवेयर से मिलान किया जा रहा है. लिहाजा आसानी से डुप्लीकेट शिक्षक पकड़ में आ रहे हैं. यही वजह है कि जांच के क्रम में 86 नियोजित शिक्षकों का सर्टिफिकेट डुप्लीकेट पाया गया है.

जानकारी दी गई है कि पहले और दूसरे चरण में बहाल नियोजित शिक्षकों का दक्षता प्रमाण-पत्र और तीसरे से छठे चरण तक बहाल हुए शिक्षकों का बीटीईटी और सीटीईटी सर्टिफिकेट अपलोड करवाया गया था. इसी में गड़बड़ी पकड़ी गई है.

इन जगहों पर पाए गए फर्जी शिक्षक

बता दें कि जो 86 शिक्षक पकड़े गए हैं उनमें नवादा जिले के नारदीगंज और पकरीबरावां के 15-15, नवादा के 9, हिसुआ के 12, रजौली के 10, वारिसलीगंज के 9, काशीचक के 3, कौआकोल के 3, अकबरपुर, रोह, सिरदला और नरहट के 2-2, मेसकौर और गोविंदपुर के एक-एक शिक्षक हैं.

यह भी पढ़ें- 'विश्वविद्यालयों के खातों से लेनदेन बहाल करें', राजभवन का आदेश, शिक्षा विभाग ने किया था फ्रीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget