एक्सप्लोरर

Bihar News: तीज के दिन कैमूर में हादसा, मां के साथ तालाब में स्नान करने गए 3 बच्चे डूबे, 2 की मौत

Bihar News: मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहारी गांव का है. हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक साथ दो-दो बच्चों की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है.

बिहार के कैमूर में तीज के दिन यानी बीते मंगलवार (26 अगस्त, 2025) की शाम मां के साथ तालाब में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए. इनमें से दो की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है. मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहारी गांव का है. गांव के पोखरा (तालाब) में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. ये तीनों बच्चे भाई-बहन थे. नहाने के दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

ग्रामीणों ने शोर सुनकर तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो भाई-बहन को नहीं बचाया जा सका. डॉक्टर ने गजेंद्र यादव की पुत्री अंशिका कुमारी (13 वर्ष) और बेटे प्रियांशु कुमार (11 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. तीसरी बच्ची खुशबू कुमारी की हालत गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया.

तीज के दिन मातम में बदलीं खुशियां

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक साथ दो-दो बच्चों की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है. हादसे ने गांव में तीज की खुशियों को मातम में बदल दिया है. इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस मामले में रामगढ़ रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि रहारी गांव से एक ही परिवार के तीन बच्चों को अस्पताल लाया गया था. जांच में पाया गया कि उनमें से दो बच्चों की मौत हो चुकी है.

रामगढ़ के विधायक ने की डीएम से बात

इस पूरे मामले में रामगढ़ विधायक अशोक सिंह ने बताया कि दर्दनाक घटना घटी है. एक ही परिवार के तीन बच्चे अपनी मां के साथ तीज के दिन नहाने गए थे जिसमें से दो की डूबने से मौत हो चुकी है. एक का इलाज हो रहा है. अभी हमने जिलाधिकारी से बात की है. जो भी सरकारी मुआवजा है वह इस दुखद घटना में परिवार को दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- बिहार में पिस्टल के बल पर छात्र का अपहरण, कार में बिठाया… समस्तीपुर से बेगूसराय की ओर भागे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget