एक्सप्लोरर

Samastipur Crime: चौथी शादी के चक्कर में दो महीने में ही तीसरी बीवी को मार डाला, मोहल्ले के लोगों ने खोला राज

Woman Murder: समस्तीपुर में एक नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगा है. आरोपी पति गिरफ्तार हो गया है, जबकि घर के अन्य लोग फरार हैं.

Woman Murder In Samastipur: समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय शहर के काली स्थान वार्ड संख्या पांच में शनिवार (08 मई) को एक नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान विकास कुमार की पत्नी मौसम कुमारी (19 वर्ष) के रूप में की गई है. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता विनय सिंह और मां मंजू देवी सहित अन्य परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पति विकास कुमार को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. वहीं परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गए हैं.

ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना की सूचना पर एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूरी जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. खगड़िया निवासी मृतका के पिता विनय सिंह ने बताया कि बीते 3 अप्रैल को ही बेटी की शादी खगड़िया जिला के बलुआही के ठाकुरबाड़ी में विकास से की थी. महज दो माह में मेरी बेटी की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी.

पुलिस विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है. मौके पर अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, दारोगा अन्नू सिंह, रंजीत सिंह, नरेश पासवान सहित भाड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. मृतका का पति विकास जल संसाधन विभाग में वरीय लेखपाल के पद पर दलसिंहसराय के एनएच 28 ढेपुरा स्थित कार्यालय में कार्यरत था.

पूर्व में भी दो शादी कर चुका है विकास

मोहल्ले वासियों के अनुसार आरोपी विकास कुमार इससे पूर्व भी दो शादी कर चुका था, लेकिन दोनों पत्नी को छोड़ चुका है. मृतका मौसम तीसरी पत्नी थी. लोगों ने बताया कि पहली शादी नवादा जिले में हुई थी. उस पत्नी से एक बेटी भी हुई थी, लेकिन पारिवारिक विवाद से तंग आकर पत्नी छोड़ कर चली गई. उसका मामला भी न्यायालय में चल रहा है. 

विकास ने दूसरी शादी भी एक विधवा से बख्तियारपुर में की थी, जो महज तीन से चार माह बाद ही विकास को छोड़ कर चली गई. लोगों ने बताया कि पत्नी के साथ मारपीट करने के साथ अन्य दुर्व्यवहार भी परिवार के लोग करते थे, जिससे तंग आकर दूसरी पत्नी भी छोड़ कर चली गई.

चौथी से शादी करने लिए मारने का आरोप

हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि विकास का यह एक नशा सा हो गया था. बार-बार लड़की बदल कर शादी करने के बाद उसे और उसके परिवार वालों को रुपये देकर उसे छोड़ देने का. इस बार भी कोई गरीब की बच्ची मिल गई होगी, जिससे शादी करने की उम्मीद से तीसरी पत्नी हत्या कर दी.

इस संबंध में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मृत महिला के शव को कब्जे में लिया गया है. एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है. मृतक के परिजनों के आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Motihari Crime: मोतिहारी में मामी के प्यार में दीवाने अभिषेक की मौत, प्रेमी की हत्या मामले में भेजा गया था जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget