एक्सप्लोरर

Motihari Crime: मोतिहारी में मामी के प्यार में दीवाने अभिषेक की मौत, प्रेमी की हत्या मामले में भेजा गया था जेल

Youth Imprisoned Died: मोतिहारी में एक चालक की हत्या मामले में जेल भेजे गए आरोपी युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगाया है.

Motihari Driver Murder Case: पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में उज्जैन लोहियार में ड्राइवर की हत्या मामले में मामी, भगिना और मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर बीते 28 मई को जेल भेजा था. शुक्रवार (07 मई) को अचानक जेल में बंद भगिना अभिषेक कुमार की तबीयत बिगड़ गई. जेल प्रशासन के कहने पर पुलिस उसे सदर अस्पताल ले कर आ रही थी, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. वहीं मृतक अभिषेक के परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है.

परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया आरोप

मृतक के परिजनों ने कहा कि गुरुवार को अभिषेक के बहनोई के साथ कई लोग जेल में मिलने गए थे. वो बिल्कुल स्वस्थ था. वहीं एक दिन बाद आचानक ऐसा क्या हुआ जो उसे मौत के मुंह में जाना पड़ा. परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. मृतक अभिषेक जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में बीते रविवार को एक एकलौते पुत्र और ड्राइवर की हत्या कर नदी किनारे शव फेंकने मामले में पकड़ा गया था. वो ड्राइवर अभिषेक की मामी का प्रेमी था. आरोप है कि अभिषेक ने अपने मामा और मामी के साथ मिलकर उस ड्राइवर की हत्या कर दी और फिर उसके दोनों हाथ काट दिए. 

मोतिहारी पुलिस ने शव के पास से हत्यारे का जूता बरामद होने के बाद आरोपी की पहचान कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर हत्या का गुत्थी सुलझा ली थी. वही हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है, जिस मामले में हत्या कर शव फेंकने के समय जूता छूट गया. जूते के आधार पर अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने हत्यारा को चिन्हित कर गिरफ्तार कर 28 मई को जेल भेजा था. जिसमें भगिना अभिषेक भी शामिल था, बताया जाता है कि वो भी मामी के प्यार में दीवाना था और उसी ने अपने मामा को ड्राइवर के बारे में बता कर पूरी प्लानिंग के साथ उसे मार डाला. इस हत्या में उसकी मामी यानी ड्राइवर की प्रेमिका भी शामिल थी. 

हरसिद्धि थाना और अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने स्कॉट डॉग और एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की जांच कराई थी. जांच में घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा, तेज धारदार गड़ासी एवं हत्यारे का जूता बरामद किया गया था. जूते की पहचान स्थानीय लोगों से कराते हुए अभिषेक संग मामी और मामा की गिरफ्तारी की गई थी, जहां पूछताछ में आरोपियों के गुनाह स्वीकार करने के बाद स्थानीय थाना ने 28 मई को तीनों को जेल भेज दिया था. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि अभिषेक के पेट मे दर्द था, जेल पुलिस उसे लेकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए आई थी, तभी अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई. अभिषेक के शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं पाया गया है. मृतक के शव कI मजिस्ट्रेट की देख-रेख में पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नालंदा में बदमाशों ने किशोर को घेर के मारी गोली, भैंस चराने के दौरान कर दी अंधाधुंध फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
अब मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से जा सकेंगे ISBT, CM सम्राट ने किया उद्घाटन, क्या होगा किराया?
अब मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से जा सकेंगे ISBT, CM सम्राट ने किया उद्घाटन, क्या होगा किराया?
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार
बिहार में अब स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टोल टैक्स, सम्राट सरकार का फैसला, पढ़िए काम की खबर
बिहार में अब स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टोल टैक्स, सम्राट सरकार का फैसला, पढ़िए काम की खबर

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget