एक्सप्लोरर

Cyber Fraud: नवादा में 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 'बेबी बर्थ सर्विस' के नाम पर करते थे ठगी, चौंका देगा इनका तरीका

Nawada Cyber Fraud News: साइबर थाने की पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरमा गांव से इनकी गिरफ्तारी की है. यह गिरोह वैसे भोले-भाले लोगों को निशाना बनाता था जिन्हें बच्चा नहीं हो रहा था.

नवादा: बिहार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. नवादा में पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साइबर थाने की पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरमा गांव से इनकी गिरफ्तारी की है. ये सभी बेबी बर्थ सर्विस के नाम पर झांसा देकर ठगी करते थे. गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबको गिरफ्तार किया है. शनिवार (30 दिसंबर) को प्रेस वार्ता कर एडिशनल एसपी कल्याण आनंद ने पूरी जानकारी दी.

किस तरह ठगी करते थे बदमाश?

बदमाशों का तरीका आपको हैरान कर देगा. एडिशनल एसपी कल्याण आनंद ने बताया कि यह गिरोह वैसे भोले-भाले लोगों को निशाना बनाता था जिन्हें बच्चा नहीं हो रहा था. ठग गिरोह वैसे लोगों से संपर्क कर बताते थे कि महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के बदले भी रुपये दिए जाएंगे. महिला प्रेग्नेंट नहीं हुई तो पांच लाख रुपये दिए जाएंगे. जब कोई शख्स इस गिरोह के जाल में फंस जाता था तो उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपये ले लेते थे. फिर सिक्योरिटी फीस के नाम पर पांच हजार से लेकर 20 हजार तक की ठगी करते थे.

पकड़े गए बदमाशों के पास से मोबाइल और प्रिंटर बरामद

पकड़े गए बदमाशों में शत्रुघ्न कुमार उर्फ सोनु कुमार, राजेश कुमार, प्रभात कुमार वर्मा, कविंद्र प्रसाद कुमार, गोपाल दास, अनिल कुमार, अजय कुमार और लक्ष्मण कुमार शामिल हैं. इन लोगों के पास से 9 मोबाइल, एक प्रिंटर बरामद किया गया है. इस कार्रवाई के बाद से जिले के अन्य साइबर ठगों में हड़कंप मच गया है.

बताया जाता है कि ये साइबर अपराधी गांव में ही कुछ दूरी पर बैठकर लोगों से ठगी करने का काम कर रहे थे. पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी गांव पहुंचे थे. छापेमारी कर साइबर क्राइम करने वाले सभी आठ बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया.

यह भी पढ़ें- KK Pathak News: कड़ाके की ठंड में अचानक स्कूल पहुंच गए केके पाठक, लापरवाही देख गिरा दिया 'विकेट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget