एक्सप्लोरर

KK Pathak News: कड़ाके की ठंड में अचानक स्कूल पहुंच गए केके पाठक, लापरवाही देख गिरा दिया 'विकेट'

ACS KK Pathak Sitamarhi: केके पाठक ने सीतामढ़ी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूलों का जायजा लिया. प्रधान शिक्षक को निलंबित करने के साथ ही दो सहायक शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाई है.

सीतामढ़ी: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के एक्शन से कर्मचारी और अधिकारियों में हड़कंप मचा है. कड़ाके की ठंड में शुक्रवार (29 दिसंबर) को केके पाठक ने सीतामढ़ी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूलों का जायजा लिया. इससे पूर्व डीएम, एसपी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की और जिले की शिक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की. केके पाठक गुरुवार की देर रात ही सीतामढ़ी पहुंच गए थे. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले डायट में शिक्षकों के चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया था. फिर एक बैठक भी की थी.

प्रधान शिक्षक को किया निलंबित

शुक्रवार को केके पाठक ने जिले के कई स्कूलों का जायजा लिया और इस दौरान गड़बड़ी/लापरवाही को लेकर संबंधित प्रधान शिक्षक और शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई भी की. उन्होंने डुमरा प्रखंड के मध्य विद्यालय, खड़का के निरीक्षण के दौरान प्रधान शिक्षक सत्यप्रकाश को निलंबित किया गया. वहीं दो सहायक शिक्षक रोहित और रूपेश कुमार के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टिकरण पूछने का आदेश दिया. उक्त तीनों बिना सूचना के स्कूल से गायब थे. इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा.

एनजीओ को पांच हजार का जुर्माना

उक्त स्कूल को एमडीएम की आपूर्ति करने वाले एनजीओ पर भी पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. दरअसल, एनजीओ द्वारा समय पर भोजन की आपूर्ति नहीं की गई थी. गौरतलब है कि अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आगमन की खबर के बावजूद जिद्दी शिक्षक बेखौफ होकर स्कूल से नदारद थे, तो एनजीओ संचालक भी लापरवाह बना रहा. हालांकि पाठक के स्तर से कार्रवाई एक नजीर बनेगी और यह कार्रवाई अन्य स्कूलों के लिए एक सबक होगा.

कंप्यूटर एजेंसी को एक लाख का जुर्माना

केके पाठक परसौनी में मिडिल स्कूल का निरीक्षण करने के बाद शिवहर जिले में भी पहुंचे. उन्होंने शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड के कमरौली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कंप्यूटर नहीं चलने से नाराज होकर कंप्यूटर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया.

यह भी पढ़ें- Year Ender: साल 2023 में बिहार का शिक्षा विभाग रहा सबसे चर्चित, केके पाठक के ये बड़े फैसले बन गए इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget