एक्सप्लोरर

Muharram Procession: नालंदा में मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 13 शर्तों के साथ निकाल सकेंगे जुलूस, यहां देखें गाइडलाइंस

Muharram Procession Guidelines: प्रशासन द्वारा निर्गत शर्तों के साथ जुलूस निकाला जा सकता है. डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा. सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी.

नालंदा: रामनवमी जुलूस के दौरान बिहार शरीफ में हुई हिंसक घटनाओं के बाद मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. मुहर्रम पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर गाइडलाइंस जारी किए गए हैं. इस बार 13 प्रकार के शर्त रखे गए हैं. इसके बाद ही जुलूस निकाला जा सकता है. जिला प्रशासन की ओर से लगातार शांति समिति की बैठक की जा रही है. दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं.

सबसे बड़ी बात यह है कि प्रशासन की ओर से शहर वासियों से आग्रह भी किया जा रहा है कि मुहर्रम को लेकर जुलूस पर प्रतिबंध नहीं है. प्रशासन के द्वारा निर्गत शर्तों के साथ जुलूस निकाला जा सकता है. गुरुवार (27 जुलाई) को जिला प्रशासन द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि अभी तक बिहार थाना इलाके के मिरदाद मोहल्लेवासी के द्वारा लाइसेंस निर्गत करने के लिए आवेदन दिया गया था जिसे लाइसेंस निर्गत कर दिया गया है.

जानिए 13 नियम जिसे प्रशासन ने किया है जारी

(1) डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा.

(2) लाउडस्पीकर का प्रयोग नियम के अनुसार किया जाएगा.

(3) अश्लील / भड़काऊ गानों और नारों पर प्रतिबंध रहेगा.

(4) विसर्जन निर्धारित समय अवधि अंतर्गत करना होगा.

(5) अनुज्ञप्तिधारी ही माइक पर नियंत्रण रखेंगे.

(6) जुलूस में किसी भी प्रकार का शास्त्र / तलवार का प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा.

(7) लाइसेंस में हर ताजिया के साथ जो संख्या बताई गई है उससे अधिक लोग नहीं रहेंगे.

(8) जुलूस में 20 सदस्य लाइसेंस धारी रहेंगे एवं अपना आईडी / आधार कार्ड जमा करेंगे.

(9) अनुज्ञप्तिधारी पर्याप्त संख्या में अपने वालंटियर को परिचय पत्र के साथ रखेंगे तथा प्रशासनिक निर्देश का पालन करेंगे.

(10) जुलूस में शामिल व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करेंगे एवं यातायात नियमों को बाधित नहीं करेंगे, मंदिर, मस्जिद, अस्पताल आदि के पास बाजा नहीं बजाएंगे.

(11) माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग 10:00 बजे रात्रि से सुबह 6:00 बजे के बीच नहीं करेंगे.

(12) अनुज्ञप्तिधारी जुलूस लाइसेंस अपने साथ रखेंगे. समक्ष पदाधिकारी के मांगने पर दिखाना होगा.

(13)  किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर लाइसेंस धारी एवं समिति के सदस्यों के ऊपर जवाबदेही होगी.

एसपी अशोक मिश्रा ने क्या कहा?

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोग ये भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि इस वर्ष मुहर्रम जुलूस पर प्रतिबंधित है जो गलत है. जुलूस पर प्रतिबंध नहीं है. प्रशासन द्वारा निर्गत शर्तों के साथ जुलूस निकाला जा सकता है. जिले के तीनों अनुमंडल में लाइसेंस निर्गत किए जा रहे हैं. भ्रामक प्रचार से बचें. वहीं एसपी ने यह भी बताया कि मुहर्रम जुलूस को लेकर जिले में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. शहर में हर चौक चौराहों पर पुलिस, फोर्स की तैनाती रहेगी. सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 12वीं के छात्र की हत्या, बाइक से पहुंचे थे अज्ञात बदमाश, सीने में मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget