एक्सप्लोरर

बिहार: चेन छिनतई के दौरान एयरफोर्स के जवान को बदमाश ने मारी गोली, पत्नी ने ऐसे दिखाई बहादुरी

Bihar News: घायल जवान का नाम अभिषेक सिंह है. वे पारू थाना क्षेत्र के जयमल डुमरी गांव के रहने वाले हैं और अभी ग्वालियर में पदस्थापित हैं. इसी साल (2025) सात जून को उनकी शादी हुई है.

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार (03 सितंबर, 2025) को चेन छिनतई के दौरान विरोध करने पर एयरफोर्स के एक जवान को गोली मार दी गई. इस दौरान शख्स की पत्नी ने बहादुरी दिखाते हुए दो बदमाशों में से एक को पकड़ लिया और उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी. हेलमेट से ही बदमाश को खूब मारा. लोगों ने भी पकड़े गए बदमाश को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया. यह पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा टोल प्लाजा के पास की है.

बाइक से मंदिर जा रहे थे पति-पत्नी, रास्ते में...

घायल जवान का नाम अभिषेक सिंह है. वो पारू थाना क्षेत्र के जयमल डुमरी गांव का रहने वाला है. अभी ग्वालियर में पदस्थापित है. करीब 14 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था. बुधवार को जब वो बाइक से पत्नी (कविता सिंह) के साथ मंदिर जा रहा था तो रास्ते में यह घटना हो गई. एक बाइक से दो बदमाश पहुंचे और पत्नी के गले से चेन छीनने की कोशिश करने लगे. विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चलाई जो अभिषेक को लग गई. बताया जाता है कि इसी साल (2025) सात जून को अभिषेक की शादी हुई है.

निजी अस्पताल में जवान को कराया गया भर्ती

चेन छिनतई के दौरान एक बदमाश तो मौके से भाग गया, लेकिन घायल जवान की पत्नी कविता की बहादुरी के चलते उसका साथी पकड़ा गया. महिला और स्थानीय लोगों ने पकड़े गए बदमाश को इतना पीटा कि वो अधमरा हो गया. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही सरैया एसडीपीओ और जैतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घायल जवान को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं फरार दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. पकड़ा गया बदमाश कुढ़नी का रहने वाला 29 वर्षीय रवि कुमार है. घटना के संबंध में एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. अन्य अपराधियों की तलाश जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget