एक्सप्लोरर

Manisha Rani Elvish Yadav: बिग बॉस में छाई रहीं बिहार की मनीषा रानी, अब एल्विश यादव से हो गया प्यार? कहा- 'अगर वो…'

Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी शो में विजेता बनें इसके लिए बिहार से भी लोगों ने खूब वोट किया था. मनीषा ने कहा कि अगर जिंदगी में कुछ पाना चाहते हैं तो आसानी से कुछ नहीं मिलता है.

पटना: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) में बिहार के मुंगेर की रहने वाली मनीषा रानी (Manisha Rani) छाई रहीं. सोमवार (14 अगस्त) को शो का फिनाले था. शो के टॉप 3 की बात करें तो एल्विश यादव (Elvish Yadav) विनर बने. अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) शो के पहले रनरअप थे. वहीं मनीषा रानी शो की सेकंड रनरअप रहीं. मनीषा रानी शो में विजेता बनें इसके लिए बिहार से भी लोगों ने खूब वोट किया था. अब मनीषा रानी ने बिग बॉस का एक्सपीरियंस शेयर किया है.

बोलीं मनीषा- मजेदार रहा एक्सपीरिएंस

एक चैनल से बातचीत में उन्होंने यह कहा कि टीवी पर जो लगता था वो अंदर जाकर पता चला कि आसान नहीं है. अगर जिंदगी में कुछ पाना चाहते हैं तो आसानी से कुछ नहीं मिलता है. दो महीने जो हम लोगों ने स्ट्रगल किया वो आसान नहीं था. एक्सपीरिएंस मजेदार रहा. एक सवाल पर कि आप टॉप थ्री में रहीं, नहीं जीत पाईं इसका दुख हुआ? इस पर मनीषा रानी ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी इस बात का दुख नहीं है. इस शो ने उन्हें बहुत कुछ दिया है.

एल्विश और अभिषेक टॉप टू में थे आपको क्या लगता है कौन योग्य था? जवाब में मनीषा ने कहा कि हम तीनों में यही चर्चा होती थी कि तीनों में से कोई भी जीते हमलोग हमेशा खुश हैं क्योंकि हमारा दोस्त जीत रहा है. मैंने अभिषेक को पहले दिन से मेहनत करते देखा है. मेरा ये था कि अभिषेक जीतता तो अच्छा लगता. एल्विश जीता तो भी खुश हूं.

एल्विश अगर सिंगल रहता तो...

मनीषा ने कहा कि उनका सलमान खान से मिलना ड्रीम था जो पूरा हुआ. शो में उनके पापा भी आया. बिग बॉस के बारे में वह सपने में देखती थी जो सब पूरा हुआ. एक और सवाल के जवाब में मनीषा ने कहा कि एल्विश की पहले से कोई सेटिंग है. अगर वो सिंगल रहता और प्रपोज करता तो सोच लेती. लड़का ठीक है. जब वह किसी के साथ है तो मुझे बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे, लेकिन इतना ध्यान नहीं देना है.

बिहार के मुंगेर की रहने वाली हैं मनीषा

बता दें कि टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के बाद अब मुंगेर की बेटी मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 में पहुंचीं थीं. मनीषा मुंगेर शहर के शादीपुर की रहने वाली हैं. पिता मनोज कुमार चंडी पेशे से ट्रांसपोर्ट कूरियर संचालक हैं. मां गृहिणी हैं. मनीषा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ें- Bindeshwar Pathak: बिहार के रहने वाले सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन, CM ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget