एक्सप्लोरर

Bihar News: बेतिया में डीएम ने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का किया निरीक्षण, स्थानीय लोगों से लिया फीडबैक

Valmiki Nagar Tourist Facilities: वाल्मीकिनगर में आने वाले पर्यटकों को अब और अधिक सुविधा मिलेगी. इसके लिए डीएम की पहल पर सर्वांगीण विकास के लिए काम शुरू कर दिया गया है.

DM Inspected Various Areas Of Valmiki Nagar: बेतिया के ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक स्थल के रूप में विश्वविख्यात वाल्मीकि नगर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास शीघ्र कराया जाएगा, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सके. इससे इस क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा. जिला प्रशासन ने इसकी पहल शुरू कर दी है. जल्द ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुखद अनुभूति होगी.

पदाधिकारियों ने लिया स्थलों का जायजा 

पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय जिलास्तरीय पदाधिकारियों की टीम के साथ 3 अगस्त की शाम को वाल्मीकि नगर पहुंचे और 4 अगस्त की देर संध्या तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया. यह जानने का प्रयास किया कि कैसे इस स्थल को और अधिक विकसित किया जा सकता है.  कैसे यहां श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है. कैसे इस क्षेत्र का समग्र विकास हो सकता है.

जिलाधिकारी ने भ्रमण के क्रम में बताया कि वाल्मीकिनगर ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक स्थल है. दूर-दूर से श्रद्धालु एवं पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. इन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर वाल्मीकिनगर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में पाया गया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत सारी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. उन्होंने बताया कि यहां सरकारी/जिला परिषद की जमीन है, जो एनओसी के अभाव में, उचित रख-रखाव के अभाव में बेकार पड़ी हुई है. जिलास्तरीय टीम ने उक्त सभी स्थलों का मुआयना किया है. उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि 7-10 दिनों के अंदर सारी जमीन को चिन्हित किया जाए ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

जिलाधिकारी ने बताया कि वाल्मीकिनगर गोल चौक के समीप के क्षेत्र का भी समुचित सौंदर्यीकरण कराया जाएगा. पेजयल, शौचालय, प्रकाश, ठहरने के लिए उचित व्यवस्था, साफ-सफाई आदि अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि स्थानीय पदाधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन के बाद पुनः जिलास्तरीय टीम वाल्मीकिनगर पहुंच कर स्थलीय जांच करेगी और सुविधाओं को बेहतर करने की संभावनाओं की तलाश करेगी. उन्होंने बताया कि इसी के अनुरूप प्राक्कलन तथा अन्य व्यवस्थाओं को अमली जामा पहनाया जाएगा. सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए इसे अंतिम रूप दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सरकार वाल्मीकिनगर के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण के लिए कृत संकल्पित है. इस कार्य में जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा. इस कार्य में स्थानीय सभी माननीय जनप्रतिनिधिगणों सांसद, विधायक, विधान पार्षद सहित जिला परिषद का सहयोग लिया जाएगा और स्थानीय लोगों से फीडबैक भी लिया जाएगा. इसके साथ ही विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित पर इस कार्य को तीव्र गति से कराना सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के विकास की शुरुआत प्रारम्भ कर दी गई है. साथ ही व्यापक योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने की कार्रवाई की जाएगी.

वाल्मीकि नगर थाना का भी किया निरीक्षण

इस दौरान जिलाधिकारी ने वाल्मीकि नगर थाना का भी निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण के निमित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां के पुलिस अधिकारी सजग एवं सतर्क रहकर कार्य करें. अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें. आने-जाने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखना है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी देने वाला कोलकाता से गिरफ्तार, आरोपी को पटना लेकर आ रही पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget