एक्सप्लोरर

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, तापमान में गिरावट

Bihar Weather News: बिहार में जुलाई की शुरुआत से कमजोर मॉनसून के कारण किसानों को नुकसान हो रहा था, लेकिन अब मौसम बदल रहा है. मंगलवार (15 जुलाई) से राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है.

जुलाई महीने की शुरुआत से ही राज्य का मॉनसून कमजोर पड़ गया है. अधिकांश जिलों में छिटपुट बारिश के साथ तापमान में बढ़ोतरी रही. कई जगहों पर तो सूखे के भी असर दिखे. बारिश तो कई जगह पर होते रहे लेकिन किसी भी जिले में किसानों के काम लायक बारिश पिछले 12 दिनों से नहीं हुई है.

लेकिन आज मंगलवार (15 जुलाई) से राज्य में फिर मौसम करवट लेने वाला है. आज राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना बन रही है. इनमें दक्षिण बिहार के सभी जिले और उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाके मिलाकर 24 जिलों में ज्यादा सक्रिय बारिश की पूरी संभावना है.

पटना के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निर्देशानुसार, मंगलवार को राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इनमें गया, नवादा और जमुई में बहुत ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, तो शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा और लखीसराय में भी कुछ-कुछ जगह पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

इसके साथ इन जिलों में अधिकांश जगहों पर तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के साथ बिजली चमकने और मेघ गर्जन की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने पूरे बिहार में आज और कल बुधवार तक वज्रपात से अलर्ट रहने की सलाह दी है.

दक्षिण बिहार के सभी जिलें अलर्ट मोड पर

इन सात जिलों के अलावा भी आज दक्षिण बिहार के सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. इसमें पटना जिले के अधिकांश इलाकों में सुबह से ही पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश की संभावना है, तो औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, लखीसराय, मुंगेर, बांका, सारण, गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिले में भी आज पूरे दिन सक्रिय रूप से बारिश होने की पूरी संभावना है.

इसके साथ ही राज्य के तापमान में भी अगले तीन दिनों तक गिरावट रहने की पूरी संभावना है. इन जिलों के अलावा भी आज उत्तर बिहार के 14 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश की संभावना बन सकती है और कई जिलों में 20 से 35 किलोमीटर तक हवा चलने की पूरी संभावना है.

सबसे अधिक तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट

राज्य के तापमान में गिरावट सोमवार से ही होने लगी है. राजधानी पटना में 3 डिग्री गिरावट के साथ 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, तो सबसे अधिक तापमान में भी करीब 3 डिग्री की गिरावट रही.

सबसे अधिक बाल्मीकि नगर में 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान बांका में 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा और राज्य का औसत तापमान 34 डिग्री के करीब दर्ज किया गया.

बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

तापमान में कमी के साथ रविवार को कई जिलों में बारिश भी दर्ज की गई. हालांकि किसी भी जिले में भारी बारिश नहीं हुई है. सबसे अधिक वैशाली में 55.2 मिलीमीटर, तो बांका 53.8, समस्तीपुर 49.6, शिवहर 48.6, लखीसराय 48.4, शेखपुरा 45.2, नालंदा 45.02, पूर्वी चंपारण 44.2, बेगूसराय 41.8, पश्चिमी चंपारण 38.6, मुंगेर 32.2, पूर्णिया 31.8, नवादा 28.8, भागलपुर 28.2 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई.

यह आंकड़ा कल दिन के 12 बजे के पहले का है. उसके बाद भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है. शाम के करीब पटना जिले के अधिकांश इलाकों में, तो मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget