एक्सप्लोरर

Bihar MLC Elections: सीएम नीतीश सहित सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, किया गया एलान

Nitish Kumar News: बिहार विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों के नाम का एलान गुरुवार को किया गया. इसमें सीएम नीतीश और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 11 उम्मीदवार शामिल हैं.

Bihar MLC Elections: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) समेत 11 उम्मीदवार बृहस्पतिवार को राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. मुख्यमंत्री का यह लगातार चौथा कार्यकाल होगा. नीतीश कुमार के अलावा, विधान परिषद की 11 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने वाले विभिन्न दलों के 10 उम्मीदवारों को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.

विधानसभा सचिवालय पहुंचे थे सीएम नीतीश

सीएम नीतीश कुमार अपना सर्टिफिकेट लेने विधानसभा सचिवालय पहुंचे. उनके साथ करीबी सहयोगी राजीव रंजन सिंह 'ललन' और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे. उच्च सदन के लिए चुने गए अन्य प्रमुख लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (आरजेडी), राज्य मंत्री संतोष सुमन (हम) और पूर्व मंत्री मंगल पांडे (बीजेपी) शामिल हैं. सभी एमएलसी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र भी सौंप दिया गया.

11 उम्मीदवार हुए निर्वाचित 

बता दें कि निर्वाचित होने वाले सदस्यों में तीन बीजेपी, दो जेडीयू, चार आरजेडी के अलावा भाकपा (माले) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से एक-एक सदस्य हैं. निर्वाचित घोषित किए गए प्रत्याशियों में जेडीयू के नीतीश कुमार और खालिद अनवर, बीजेपी से मंगल पाण्डेय, लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन शामिल हैं. इसके अलावा आरजेडी से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, फैसल अली और उर्मिला ठाकुर तथा भाकपा (माले) की शशि यादव भी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं.

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 11 नव नियुक्त सदस्यों को गुरुवार को एमएलसी की जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. सीएम नीतीश को चौथी बार एमएलसी बनने पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बधाई दी. इसके अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी बधाई दी.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: NDA में बिहार की सीट शेयरिंग की घोषणा कब होगी? CM नीतीश ने किया क्लियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते

वीडियोज

Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget