एक्सप्लोरर

शहीद के पिता का छलका दर्द, कहा- CM नीतीश को नैतिकता के आधार पर देना चाहिये इस्तीफा

घटना के 17 महीने बीते जाने के बावजूद न्याय नहीं मिलने से नाराज शहिद सब-इंस्पेक्टर मिथलेश शाह के पिता आरपीएफ दशरथ शाह ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

आरा: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर शहीद मिथिलेश शाह के पिता का दर्द छलक उठा है. दर्द छलके भी क्यों ना आखिर एक पिता के बेटे को सरेआम अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया गया था. बेटे को शहीद हुए 17 महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक उसे इंसाफ नहीं मिला है, ऐसे में शहिद के पिता ने सीएम नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नैतिकता के आधार पर उनसे इस्तीफे की मांग की.

अपराधियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए थे मिथिलेश

दरअसल, बिहार के छपरा जिले में 20 अगस्त 2019 को अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एसआईटी के सब-इंस्पेक्टर मिथलेश शाह समेत एक कांस्टेबल शहिद हो गए थे. शहीद सब-इंस्पेक्टर मिथलेश शाह भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नागोंपुर पिरौटा गांव के निवासी थे.

घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है. ऐसे में शहिद सब-इंस्पेक्टर मिथलेश शाह के पिता आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड दशरथ शाह ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

कई अधिकारियों के पास लगा चुके हैं गुहार

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर दिख रही है. उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे की हत्या के बाद कई ऊंचे अधिकारियों से मिलने गए, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है. उनका आरोप है कि पुलिस मुख्यालय में भी उन्होंने अपनी बातें रखीं, लेकिन न्याय मिलने की बजाय वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. आम लोगों के साथ पुलिस का रवैया जैसा रहता है, वैसा ही रवैया उन लोगों के साथ भी किया गया.

नीतीश सरकार पर लगाया आरोप

शहिद सब-इंस्पेक्टर के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत के पीछे नीतीश सरकार के ही लोगों का हाथ है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जदयू पार्टी के ही लोग शामिल हैं. इसलिए सरकार कुछ नहीं कर रही. मामले में जिला परिषद चेयरमैन को अभी हाई कोर्ट से बेल भी मिला है.

चार शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

उन्होंने बताया कि इस केस में अभी चार शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और जो गिरफ्त में है, उनसे पुलिस कहती है कि पूछताछ कर रहे हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि नए एसपी से मिलने पर भी उन्हें कुछ उम्मीद की किरण नहीं दिख रही है. अभी फिलहाल में वे लोग डीआईजी मनु महाराज से मिलकर आए हैं. इस बात को मनु महाराज ने चुनौती मानकर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें - 

बिहार में शुरू हुई पोस्टर पॉलिटिक्स, अपराध से जुड़े सवाल पर भड़के CM नीतीश का विपक्ष ने जारी किया पोस्टर तेजस्वी ने एसके सिंघल पर कसा तंज, कहा- DGP ने भी धर ली है सीएम नीतीश की लाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget