एक्सप्लोरर

Bihar News: जीजा के साथ घर लौट रही साली ने नहर में लगाई छलांग, सामने खड़ी देखती रह गई बहन

Rohtas News: घटना के बाद मौके पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. उसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. गोताखोरों की टीम महिला को खेजने में जुटी है.

Rohtas Woman Jumped Into Canal: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी इलाके में (24 अक्टूबर) एक शादीशुदा महिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. यह घटना कलकतिया पुल पर हुई, जब महिला अपनी बहन और जीजा के साथ डॉक्टर के पास से घर लौट रही थी. घटना के बाद मौके पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. उसके बाद वहां पुलिस भी पहुंच गई. महिला की पहचान शिवसागर के सोन डिहरा निवासी विकास कुमार की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है. 

उमहिला ने उफनती नहर में लगाई छलांग

बताया जाता है कि पूजा देवी अपने जीजा ओमप्रकाश और बहन के साथ डॉक्टर से इलाज कराकर लौट रही थी. तभी जीजा की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, और वह दोनों महिलाओं को पुल पर उतारकर पेट्रोल लेने चला गया। इसी बीच, पूजा ने अपनी बहन की मौजूदगी में अचानक हाथ छुड़ाकर उफनती नहर में छलांग लगा दी.

पूजा की बहन ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए. लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन बहते पानी में बहकर वह काफी दूर जा चुकी थी. घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला को खोजने का प्रयास किया जा रहा है. महिला के जीजा ओमप्रकाश ने बताया कि पूजा की उम्र लगभग 27 वर्ष है और वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, उसका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं था. इसी कारण उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गया था.

ओमप्रकाश ने कहा, "मैं और मेरी पत्नी उसके इलाज के लिए उसे डेहरी के एक चिकित्सक के पास लेकर आए थे, जब यहां से लौट रहे थे, इसी दौरान अपनी बहन को चकमा देकर पूजा नहर में कूद गई." वहीं नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया. हालांकि, अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान को रोका गया था. सुबह होते ही गोताखोरों की मदद से नहर में महिला की तलाश जारी है. 

पुलिस और गोताखोरों की टीम कर रही खोजबीन

घटना के बाद से ही स्थानीय लोग और पुलिस मिलकर महिला की खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसे नहर से बाहर नहीं निकाला जा सका है. पूजा देवी का मायका काराकाट थाने के बिरैंनी गांव में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के बारे में किसी भी जानकारी के लिए इंतजार कर रही है. इस घटना ने स्थानीय लोग भी चिंतित हैं. सभी उसकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं. पुलिस और गोताखोरों की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि महिला को जल्द से जल्द खोजा जा सके.

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: पटना के फुलवारीशरीफ में युवक को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget