एक्सप्लोरर

जीविका दीदियों का मानदेय दोगुना, बेटियों के लिए विवाह मंडप, नीतीश कैबिनेट में कई एजेंडों पर मुहर

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत विवाह भवन बनाया जाएगा. जीविका दीदियों, उपमुखिया , सरपंच, जिला पार्षद का भत्ता बढ़ा.

Nitish Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई. कैबिनेट की बैठक में कुल 46 एजेंडों पर मुहर लगी. कैबिनेट में कई बड़े प्रस्ताव पास हुए हैं, जिसमें मुख्य रूप से सबसे बड़ा निर्णय है कि गांव की गरीब बेटी के लिए सभी पंचायत मे विवाह भवन राज्य सरकार बनाएगी. यह मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत किया जाएगा.

जीविका दीदियों का मानदेय अब दोगुना

इसका संचालन जीविका दीदियों के माध्यम से होगा. जीविका दीदियों का मानदेय अब दोगुना कर दिया गया है. इसकी कैबिनेट में मंजूरी मिली है, अब इसके लिए करीब 700 करोड़ का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को करना होगा. जीविका दीदियों के जरिए संचालित की गई दीदी की रसोई पहले बड़े शहरों में चल रही थी. अब प्रखंड स्तर के सभी कार्यालय में जीविका दीदी ही खाना बनाएंगी, इसके लिए कैबिनेट में मंजूरी मिली है,  प्रखंड स्तर तक दीदी की रसोई संचालित होगी.

अब मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब 20 थाली मिलेगी खाना, इसकोको संचालित भी जीविका दीदी ही करेगी. इसकी आज राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है यह एक जुलाई से लागू हो जाएगा. पंचायत प्रतिनिधियों को मृत्यु के बाद 500000 रुपये राज्य सरकार देगी, इसकी स्वीकृति आज कैबिनेट में मिल गई है, जो पंचायत प्रतिनिधि कार्यरत रहेंगे और कार्यरत के दौरान मृत्यु होगी उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा.

वहीं पंचायत प्रतिनिधियों का मासिक भत्ता बढ़ाया गया है. जिला पार्षद, मुखिया, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पार्षद सभी का मासिक भत्ता 30 से 35% की बढ़ोतरी की गई है. इसमें  जिला परिषद अध्यक्ष को पहले 12000 मिलते थे. उन्हें अब 18000  प्रति महीने मिलेंगे. जिला परिषद उपाध्यक्ष को 10000 से बढ़कर 15000 किया गया है. पंचायत समिति प्रमुख को 10000 से बढ़कर 15000, पंचायत समिति उप प्रमुख को 5000 से बढ़कर 7500, पंचायत के मुखिया को पहले 5000 था अब उसे 7500 हजार कर दिया जाएगा.

 गांव के प्रतिनिधियों के भी बढ़ाए भत्ते

उपमुखिया का भत्ता 2500 से बढ़कर 3750 किया गया है. सरपंच का 5000 था जिसे बढ़ाकर 75000 हजार किया गया है. उपसरपंच का 2500से बढ़कर 3750 किया गया है. जिला परिषद सदस्य ढाई हजार से बढ़कर 3750 किया गया है .पंचायत समिति सदस्य का1000 था मासिक भत्ता था, जिसे बढ़ाकर डेढ़ हजार किया गया है. ग्राम पंचायत सदस्य यानी वार्ड पार्षद का मासिक भत्ता 800 था, जिसे बढ़ाकर 1200 किया गया है. ग्राम कचहरी पंच का भ 800 था जिसे बढ़ाकर 1200 किया गया है.

परिवहन विभाग में अंतरराष्ट्रीय मार्गो पर बस के संचालन के लिए 75 एसी बसों को खरीदने के लिए 74 लाख रुपये का अनुमानित दर और 68 लाख रुपये प्रति बस की अनुमानित दर से 74 नन एसी बसों के खड़ीदने के लिए आज कैबिनेट में मंजूरी मिली.

ये भी पढ़ें: Khan Sir Exclusive: '35 हजार से ज्यादा लोग रिसेप्शन में खा चुके, अभी और आएंगे', पत्नी के घूंघट रखने पर क्या बोले खान सर?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दो ठेकुआ, एक चाय, PM मोदी देश को भाए', BJP ने की तारीफ तो भड़के यूजर्स
'दो ठेकुआ, एक चाय, PM मोदी देश को भाए', BJP ने की तारीफ तो भड़के यूजर्स
'इतनी सुरक्षा क्यों?' INDIA अलायंस के प्रोटेस्ट से पहले बोले संजय राउत
'इतनी सुरक्षा क्यों?' INDIA अलायंस के प्रोटेस्ट से पहले बोले संजय राउत
पवन सिंह पर पत्नी ज्योति ने लगाए गंभीर आरोप, 'पावर-पोजिशन का…'
पवन सिंह पर पत्नी ज्योति ने लगाए गंभीर आरोप, 'पावर-पोजिशन का…'
बिहार सरकार ने प्रीता वर्मा का कार्यकाल बढ़ाया, बनी रहेंगी DGP
बिहार सरकार ने प्रीता वर्मा का कार्यकाल बढ़ाया, बनी रहेंगी DGP

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अखिलेश के बागी विधायक बोले- सपा से राज्यसभा जाएगा 'परिवार' और 'व्यापार'
अखिलेश के बागी विधायक बोले- सपा से राज्यसभा जाएगा 'परिवार' और 'व्यापार'
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget