एक्सप्लोरर

Rape In Madhubani: मधुबनी में नाबालिग छात्रा हुई सात माह की प्रेग्नेंट, मदरसे में हेड मौलवी महीनों से कर रहा था रेप

Minor Student Rape: मदरसे का मौलवी एक नाबालिग छात्रा के साथ जबरन शारिशरिक संबंध बनाता था. मामला सामने आया तो ग्रामीणों ने मदरसे में ताला जड़ दिया और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग हो रही है.

Madhubani Molestation Case: मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के एक मदरसे में हेड मौलवी का अपनी ही छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. मदरसे का हेड मौलवी मदरसा में तामिल हासिल करने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था. नाबालिक छात्रा ने हेड मौलवी कारी शहनवाज पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसे प्रेग्नेंट करने का आरोप लगाया है. 

डरा धमकाकर मदरसे में रोकता था मौलवी

पीड़िता की मां ने बताया कि मौलवी उसे डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया करते थे. छात्रा ने कहा है कि जब वह मदरसा आती थी तो छुट्टी होने पर सबको जाने दिया जाता था, लेकिन उसे रोक लिया जाता था. फिर उसके साथ हेड मौलवी मुंह में कपड़ा ठूंस कर शारीरिक संबंध बनाता था. उसे इस बात का मां, बाप और अन्य लोगों से खुलासा नहीं करने के लिए कुरान पर हाथ रखकर कसम खिलवाता था.

जबरन शारीरिक संबंध बनाने से छात्रा के सात महीने की गर्भवती होने का बाद मामला सामने आया है. घटना के बाद बुधवार को खुटौना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लौकही थाना क्षेत्र के एक मदरसे के हेड मौलवी कारी शाहनवाज पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. वहीं प्राथमिकी के बाद पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।.

छात्रा के अनुसार, हेड मौलवी सबको छुट्टी देने के बाद उसके साथ ये सब गलत काम करते थे. जब वह इसका विरोध करती थी और किसी को इस बात की जानकारी देने की कोशिश करती थी तो हेड मौलवी उसको बिजली का करेंट लगाने और चाकू से जान से मारने की धमकी भी देता था. वह पिछले 3 साल से वहीं पढ़ रही थी, लेकिन पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था. जिसमें उसको बिस्मिल्लाह भी साथ देता था.

दूसरे मदरसा में गई तो सामने आया मामला

करीब एक माह पूर्व उसके पिता ने उच्च शिक्षा के लिए उसका नाम दूसरे मदरसा में लिखवा दिया. नए मदरसा के कर्मियों को इस नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की आशंका हुई. फिर उसके अभिभावक को बुलाकर उनको सारी बात बताई गई और छात्र को उनके हवाले कर दिया गया. घर आने पर परिजन ने उसकी जांच एक स्वास्थ्य केन्द्र में कराई. जांच में पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है. लड़की की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है.

इसके बाद परिजनों ने खुटौना थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई. इस संबंध में खुटौना थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं मदरसा के हेड मौलवी द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की सूचना से ग्रामीण आक्रोशित हैं, ग्रामीणों ने मौलवी को सख्त सजा देने की मांग की है. साथ ही आक्रोशित लोगों ने मदरसा में ताला जड़ दिया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Teacher News: बिहार में बच्चों के लिए स्कूल बंद, अब शिक्षक छुट्टी की कर रहे हैं मांग, क्या केके पाठक मानेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget