एक्सप्लोरर

मधुबनी में आम के लिए कत्लेआम, मां-बेटा को कुदाल से काटकर मार डाला

Murder For Mango: मधुबनी में डबल मर्डर हुआ है, घटना को अंजाम महज आम तोड़ने को लेकर दिया गया. मां बेटे की हत्या की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Mother Son Killed In Madhubani: मधुबनी में बुधवार (03 जुलाई) को आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया. इसी विवाद में कुदाल से काटकर एक मां-बेटे की हत्या कर दी गई. घटना जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको पंचायत स्थित झौआ गांव की है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. 

आम तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद 

बताया जाता है कि सुन्दर यादव के पुत्र सरोज यादव अपनी मां रेबनी देवी के साथ बुधवार सुबह करीब 10 बजे मुन्नर यादव के 20 वर्षीय पुत्र विजय यादव के साथ आम तोड़ने को लेकर विवाद में झड़प हुई. देखते ही देखते झड़प खूनी खेल में तब्दील हो गया और सरोज यादव ने कुदाल से दोनों मां-बेटे के सर पर प्रहार करने लगा. सरोज यादव ने अपने पुत्र को बचाने आई 45 वर्षीय सोनी देवी के ऊपर भी कुदाल से प्रहार कर दिया. कुदाल के प्रहार से विजय यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सोनी देवी को स्थानीय लोगों ने झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.  

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सरोज यादव के पिता सुन्दर यादव को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ झंझारपुर पवन कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे भैरवस्थान थाना प्रभारी को सूचना मिली कि क्षेत्र के काको पंचायत स्थित झौआ गांव में मां बेटे को कुदाल से मारकर घायल कर दिया गया है, पहुंचने पर उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और दूसरे घायल को इलाज के लिए ले जाया गया है, जहां रास्ते में ही उसकी भी मृत्यु हो गई.

चार पांच रोज पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था.  उसके बाद सरोज यादव अपने पिता के साथ दिल्ली से बीती रात घर आया और बुधवार सुबह विजय यादव और उसके मां को सरोज यादव अपने पिता और मां रेबनी देवी के साथ मिलकर मां बेटे की हत्या कर दी. घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरोज यादव के पिता सुन्दर यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया.

मामले में पुलिस का क्या है कहना?

झंझारपुर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि आम तोड़ने को लेकर चार पांच रोज पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. पिछली रात सरोज यादव अपने पिता सुन्दर यादव के साथ दिल्ली से घर आया और अगले सुबह विजय यादव और उसके मां को अपने पिता और मां रेबनी देवी के साथ मिलकर हत्या कर दिया. घटना को लेकर सरोज यादव के पिता सुन्दर यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः Patna Crime: पटना में तीन साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या, मासूम का क्या था कसूर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget