एक्सप्लोरर

Bihar Lockdown-4 Guidelines: लॉकडाउन-4 में व्यापार सहित इन क्षेत्रों में मिलेगी छूट, जानें- सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस

Bihar Lockdown-4 Guidelines: लॉकडाउन की घोषणा के बाद अधिकारियों ने पीसी कर लॉकडाउन-4 के लिए किए गए फैसलों की विस्तृत जानकारी दीं. मिली जानकारी अनुसार सूबे के सभी सरकारी कार्यालय अब 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ शाम 4 बजे तक खुलेंगे.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बावजूद बिहार सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगाए रखने का फैसला लिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ट्वीट कर राज्य में आठ जून तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है. सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें."

इन क्षेत्रों ने मिलेगी छूट

लॉकडाउन की घोषणा के बाद अधिकारियों ने पीसी कर लॉकडाउन-4 के लिए किए गए फैसलों की विस्तृत जानकारी दीं. मिली जानकारी अनुसार सूबे के सभी सरकारी कार्यालय अब 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ शाम 4 बजे तक खुलेंगे. जरूरी सामानों की दुकानें अब सुबह छह बजे से दो बजे तक खुलेंगीं. दुकानों या प्रतिष्ठानों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा. अन्यथा दुकान को सील कर दिया जाएगा. जरूरी सामानों के अलावा अन्य सभी सामानों की दुकानें अल्टरनेट दिनों में खुलेंगी. किस दिन कौन सी दुकान खुलनी है, इसका निर्णय जिलाधिकारी लेंगे.

डीएम लगा सकेंगे अतिरिक्त प्रतिबंध

मालूम हो कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक सुबह 6 से 10:00 बजे तक ही दुकानें खोलने की अनुमति थी. मगर दो जून से दोपहर 2:00 बजे तक दुकानें खुली रह सकेंगीं. इसके अलावा सभी प्रतिबंध पहले की ही तरह लागू रहेंगे. शादी-विवाह समेत अन्य कार्यक्रमों में कोई छूट नहीं दी गई है. हालांकि, सभी जिलाधिकारियों को ये अधिकार दिया गया है कि वे स्थिति को देखते हुए जिले में अतिरिक्त प्रतिबंध लगा सकते हैं. लेकिन सरकार की ओर से तय प्रतिबंध हटाने का उन्हें अधिकार नहीं है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Lockdown Extended: बिहार में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, CM नीतीश कुमार ने किया एलान

हाजीपुरः ‘धक्का मार’ गाड़ी के भरोसे बिहार की पुलिस, गश्ती के दौरान ही बीच सड़क पर हो जाती बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget