एक्सप्लोरर

'उनकी मांग गलत नहीं...', सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी कर दिया बीपीएससी अभ्यर्थियों का समर्थन

Awadhesh Narayan Singh: बीपीएससी छात्रों के पक्ष में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि छात्र अपना कार्य करते करते उन्हें महसूस होता है, तब वो मांग करते हैं. उनकी मांग को गलत नहीं कहा जा सकता.

Awadhesh Narayan Singh On BPSC Cabinate: 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के पक्ष में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह (Awadhesh Narayan Singh) ने बड़ा बयान दिया है. आरा में शुक्रवार को सभापति ने यह बयान छात्रों के पक्ष में दिया है. उन्होंने छात्रों की मांग को जायज बताया है, इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि छात्र तभी मांग करते हैं, जब उन्हें कुछ महसूस होता है. 

बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग जारी

दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग के जरिए आयोजित 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर छात्र लगातार आयोग के समक्ष आवाज बुलंद कर रहे हैं. ऐसे में आयोग और छात्रों के बीच बात बनना मुश्किल हो गया है. छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा को रद्द करने से मना कर दिया है.

इसी कड़ी में शुक्रवार को आरा शहर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छात्रों के पक्ष में अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जो उचित है, उसको करना चाहिए. छात्र तो मांग करते ही है. सभापति ने कहा कि छात्र अपना कार्य करते करते उन्हें महसूस होता है, तब वो मांग करते हैं तो मांग को गलत नहीं कहा जा सकता है. ऐसे में ये कहा जा सकता कि सभापति ने छात्रों की मांग को गलत नहीं कहते हुए उनका समर्थन किया है.

आयोग अपनी बात पर कायम, नहीं होगी परीक्षा रद्द

हालांकि शुक्रवार को एक बार फिर आयोग ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्थिति में 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी. ये बात बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने कही है. बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने कहा कि बीपीएससी पर काफी दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन हम अपने पुराने फैसले पर कायम हैं. उधर छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. अब सभपति के इस बयान के बाद उनकी मांग को और बल मिल गया है. 

ये भी पढ़ेंः 70th BPSC Exam: आंदोलन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों को झटका, अपनी बात पर अड़ा आयोग, कहा- नहीं होगी पूरी परीक्षा रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget