एक्सप्लोरर

70th BPSC Exam: आंदोलन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों को झटका, अपनी बात पर अड़ा आयोग, कहा- नहीं होगी पूरी परीक्षा रद्द

70th BPSC Exam: बीपीएससी ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि किसी भी स्थिति में 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी. इस बयान के बाद धरना दे रहे अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई है. 

70th BPSC Candidate Protest: पटना के गर्दनीबाग में कई दिनों से आंदोलन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है. BPSC ने शुक्रवार को एक बार फिर साफ कर दिया है कि किसी भी स्थिति में 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी. ये बात बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने कही है. उनके इस बयान के बाद धरना दे रहे अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई है. 

परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने क्या कहा?

बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने कहा कि BPSC पर बहुत दवाब दिया जा रहा है, लेकिन हम दवाब में नहीं आने वाले हैं. अभ्यर्थियों को लोग दिग्भ्रमित कर रहे हैं. बीपीएससी (BPSC) अपने पुराने फैसले पर कायम है. बापू परीक्षा केंद्र के अलावे किसी भी सेंटर की परीक्षा रद्द नहीं होगी. जनवरी के आखिरी तक 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे भी आ जाएंगे. छात्रों का बहुत दवाब है, लेकिन आयोग अपने फैसले पर कायम है. मार्च तक मेंस की परीक्षा भी होगी. 

उधर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द नहीं हो जाती, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. पूरे बिहार में परीक्षा में अनियमितताएं हुई हैं. अभ्यर्थियों का आरोप है कि आत्महत्या करने वाले सोनू कुमार नामक BPSC अभ्यर्थी ने 13 दिसंबर को BPSC 70वीं PT परीक्षा दी थी. इसमें अनियमितताएं हुई हैं. इसी वजह से वह तनाव में था. इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली. ये लोग सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं. इनका कहना है कि दोबारा सभी की परीक्षा ली जाए क्योंकि कई जगहों पर गड़बड़ी हुई है. 

वहीं पटना जिला प्रशासन का कहना है कि बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे ज्यादातर लोग अभ्यर्थी नहीं हैं. वे अफवाह फैलाकर अभ्यर्थियों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. आरोप-प्रत्यारोप लगाकर मनमाने तरीके से लोगों को भड़काकर विधि-व्यवस्था की समस्या पैदा की जा रही है. इसमें कुछ कोचिंग संचालक भी शामिल हैं. परीक्षा में गड़बड़ी सिर्फ बापू सेंटर पर हुई थी. उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, इसलिए केवल वहां की परीक्षा रद्द की गई है. 

13 दिसंबर को BPSC 70वीं पीटी की परीक्षा

बता दें कि पूरे बिहार में 13 दिसंबर को BPSC 70वीं पीटी की परीक्षा हुई थी. परीक्षा के लिए 912 सेंटर बनाए गए थे. करीब 4.83 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. पूरे बिहार में BPSC परीक्षा 2035 पदों के लिए हुई थी. इनमें सब डिवीजन ऑफिसर (SDO), सीनियर डिप्टी ऑफिसर, डीएसपी और अन्य पद शामिल हैं, लेकिन बिहार के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र पटना के बापू परीक्षा सेंटर की परीक्षा में अनियमितता के आरोप लगे थे. इसलिए यहां के एग्जाम रद्द किए गए. चार जनवरी को दोबारा परीक्षा होगी. सिर्फ इसी एक सेंटर की परीक्षा रद्द की गई है, जिसका विरोध बीपीएससी अभ्यर्थी कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: शेखपुरा में शिक्षक की गोली मार कर हत्या, पत्नी बोली- हमारा गांव ब्राह्मणों का...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी
यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, '...तो हमारी पार्टी तैयार है'
यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, '...तो हमारी पार्टी तैयार है'
नीतीश कुमार की पार्टी का BJP में होगा विलय? बिहार में सियासी भविष्यवाणी
नीतीश कुमार की पार्टी का BJP में होगा विलय? बिहार में सियासी भविष्यवाणी
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज
SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज
आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई
आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई
'झूठे आरोप, सबूत...', फ्लाई दुबई कांड से कनेक्शन जोड़ने पर भड़का ईरान
'झूठे आरोप, सबूत...', फ्लाई दुबई कांड से कनेक्शन जोड़ने पर भड़का ईरान
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
यूपी में मौसम का यू टर्न! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम का यू टर्न! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
Embed widget