एक्सप्लोरर

लालू यादव की तारीफ कर JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने चलाया सियासी 'तीर', BJP ने दी नसीहत

Bihar Politics: देवेश चंद्र ठाकुर ने वैशाली में लालू यादव की तारीफ में कई बातें कही हैं. इसके बाद अब बीजेपी और आरजेडी की ओर से इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है.

JDU MP Devesh Chandra Thakur News: जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने अपनी पार्टी और सहयोगी दल बीजेपी पर हमला बोला है. इतना ही नहीं बल्कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की उन्होंने तारीफ भी की है. बीते बुधवार (31 जुलाई) को वैशाली में उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें हराने के लिए सभी पार्टियों ने जोर लगा दिया था. आरजेडी तो प्रतिद्वंदी थी. हमको पता ही नहीं चला कि जेडीयू-बीजेपी हमारे आगे थी या पीछे. देवेश चंद्र ठाकुर के चलाए गए तीर पर अब बयानबाजी शुरू हो गई है.

गुरुवार (01 अगस्त) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर के व्यक्तिगत रिश्ते किससे और कहां हैं इससे फर्क नहीं पड़ता. राजनीतिक आदमी के व्यक्तिगत रिश्ते होते हैं. चुनाव हमेशा कार्यकर्ता और संगठन ही जिताता है. लोकसभा चुनाव बीजेपी और जेडीयू साथ-साथ लड़ी थी. जीत कार्यकर्ताओं की हुई. उनकी मेहनत थी, लेकिन देवेश चंद्र ठाकुर कई बार बोल चुके हैं कि वह कार्यकर्ताओं की वजह से जीते हैं. वह इसके लिए कई बार बीजेपी-जेडीयू के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.

जेडीयू सांसद के बयान पर आरजेडी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर आरजेडी के प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने लालू यादव सामाजिक न्याय के नेता हैं. उन्होंने ऐतिहासिक काम किया है, इसलिए देवेश चंद्र ठाकुर उनकी तारीफ कर रहे हैं. इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए, लेकिन देवेश चंद्र ठाकुर ने जेडीयू और बीजेपी को एक्सपोज कर दिया. उन्होंने जेडीयू और बीजेपी का जो बेसिक कैरेक्टर है लोगों की पीठ में छुरा मारने वाला उसको आज एक्सपोज कर दिया. उन्होंने बता दिया कि यह दिखते तो साथ में हैं लेकिन साथ काम नहीं करेंगे, आपके पीछे आकर आपकी पीठ में छुरा भोंक देंगे.

देवेश चंद्र ठाकुर ने क्या कहा है?

बता दें कि वैशाली पहुंचे देवेश चंद्र ठाकुर ने अपने बयान में यह कहा है कि, "लोकसभा चुनाव में मुझे जीत जेडीयू और बीजेपी की वजह से नहीं बल्कि अपने 20 साल से किए गए व्यक्तिगत काम के कारण मिली है. लालू जुबान के पक्के नेता हैं. 2002 में जब पहली बार बिहार विधान परिषद का चुनाव लड़ रहा था तब लालू यादव से मदद मांगने गया था. उन्होंने मेरी मदद की थी. लालू यादव से मेरे व्यक्तिगत रिश्ते काफी अच्छे हैं."

यह भी पढ़ें- झारखंड चुनाव से पहले JDU ने सीटों को लेकर ठोका दावा तो भड़की BJP, नीरज बबलू ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जबरन थोपी जा रही RSS की विचारधारा', मॉडल स्कूलों के भगवा रंग में रगने के फैसले पर RJD
'जबरन थोपी जा रही RSS की विचारधारा', मॉडल स्कूलों के भगवा रंग में रगने के फैसले पर RJD
बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget