एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी के बयान ललन सिंह का पलटवार, कहा- धन-बल का हुआ है खेल

Bihar में सुशील कुमार मोदी और ललन के बीच जुबानी वार-पलटवार से सियासत गरमा गई है. इस बीच ललन सिंह ने विधायकों के टूटने पर धन-बल के खेल का आरोप लगाया है.

Bihar Politics News: मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पांच विधायकों के बीजेपी (BJP) में शामिल होने के बाद बिहार का राजनीतिक माहौल फिर से गरमा गया है. बीजेपी पर जेडीयू की ओर से धनबल का प्रयोग कर विधायकों के खरीदने का आरोप लग रहा है तो वहीं बीजेपी भी अपने ऊपर लग रहे आरोपों को जवाब देने में लगी है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने तो यहां तक कह दिया है कि आने वाले समय में बिहार में भी जेडीयू के विधायक टूटेंगे. इस पर जेडीयू तमतमा गई है.

ललन सिंह ने लगाया धन-बल के खेल का आरोप

आरोपों का जवाब देते हुए जेडीयू नेता ललन सिंह से सुशील मोदी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि "सुशील मोदी जी, लगता है आप कुछ पाने के लिए ज्यादा ही व्याकुल हैं. अरुणाचल प्रदेश के 6 विधायकों को तोड़कर भाजपा ने 2020 में अपनी पार्टी में मिलाया था, तब क्या जद (यू.) भाजपा से अलग थी?" आगे उन्होंने कहा कि "मणिपुर के सभी विधायक 10 अगस्त को पटना आये और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले की सराहना करते हुए एकजुटता भी दिखायी. फिर अचानक ऐसा क्या हुआ? स्पष्ट है कि धन-बल का खेल हुआ है!"

Watch: बीजेपी पर बरसे CM नीतीश, पूछा- ये कौन सा स्वभाव? जैसे ही अलग हुए हमारे विधायकों को तोड़ लिया

इसलिए सुशील मोदी को ललन सिंह ने दी शुभकामनाएं

आगे जेडीयू नेता ने सुशील मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "हमलोगों की शुभकामनाएं आपके साथ हैं...जल्दी से आपको कुछ मिल जाए." ललन सिंह ने कहा कि "पीएम मोदी केरल में भ्रष्टाचार को लेकर बोल रहे हैं. यदियूरप्पा से भी ज्यादा कोई भ्रष्ट है? लेकिन बीजेपी में हैं तो साफ सुथरे और धुले हुए हो गए."

बिहार के पॉलिटिकल DNA को लालू-नीतीश ने किया खराब, BJP ने बताया- क्यों मणिपुर में टूट गए JDU के 5 विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
रोहिणी आचार्य पटना लौटीं, खुद लालू गए थे लेने, बोलीं- 'मेरे सारे भाई…'
रोहिणी आचार्य पटना लौटीं, खुद लालू गए थे लेने, बोलीं- 'मेरे सारे भाई…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget