एक्सप्लोरर

Bihar MLA Threat: 25 लाख दो नहीं तो... RJD विधायक मुकेश कुमार यादव को मिली धमकी, कौन है शूटर सोनू झा?

RJD MLA Mukesh Yadav: 15 अक्टूबर की शाम 7:50 बजे फोन करके यह धमकी दी गई है. मुकेश कुमार यादव सीतामढ़ी के बाजपट्टी से आरजेडी के विधायक हैं. पढ़िए पूरी खबर.

RJD MLA Mukesh Yadav Death Threat: बिहार में एनडीए की सरकार है और विपक्ष के नेताओं को इन दिनों धमकी मिलने लगी है. किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी गई थी कि अब खबर सामने आ रही है कि आरजेडी के विधायक मुकेश कुमार यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है. 25 लाख रुपया रंगदारी मांगी गई है. इस मामले में बीते बुधवार (16 अक्टूबर) को सीतामढ़ी में ही विधायक के निजी सचिव ने शिकायत दर्ज कराई है. 

आवेदन में कहा गया है कि सीतामढ़ी के बाजपट्टी से आरजेडी के विधायक मुकेश कुमार यादव को जान से मारने की धमकी व्हाट्सएप कॉल करके दी गई है. उनसे रंगदारी में 25 लाख रुपये की मांग की गई है. आवेदन में बताया गया है कि मोबाइल नंबर 8709193240 से यह धमकी दी गई है. कॉलर आईडी पर यह नंबर किसी सोनू झा शूटर के नाम से दिखा रहा है. 

15 अक्टूबर को आया था कॉल

मुकेश कुमार यादव के निजी सचिव अभिराम पांडेय ने आवेदन में कहा कि विधायक का फोन उन्हीं के पास रहता है. उनके मोबाइल पर 15 अक्टूबर की शाम 7:50 बजे फोन करके रंगदारी की रकम देने के लिए धमकी दी गई. उन्होंने बताया कि फोन उनके पास रहता है तो उन्होंने ही रिसीव किया था. फोन करने वाले ने कहा, "मैं सोनू झा बोल रहा हूं. विधायक को इतना गोली मारूंगा कि उसकी लाश पहचानने लायक नहीं रहेगी. भला इसी में है कि जहां कहे हैं वहां 25 लाख रुपये पहुंचाओ." 

फोन करने वाले ने पीए को आगे कहा, "जल्दी विधायक से बात कराओ नहीं तो तुमको और तुम्हारे परिवार बच्चों का जो हाल करेंगे वो सपने में भी नहीं सोचा होगा." उधर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा है कि विधायक को धमकी देने के आरोपित शख्स को छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: बेटी का जन्मदिन मनाया... जिले में बड़ी कार्रवाई की, अब सीतामढ़ी में थानेदार की मिली लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget