एक्सप्लोरर

Bihar News: आज बांका में बिहार के राज्यपाल, मंदारेश्वर काशी विश्वनाथ मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, जानें खासियत

Bihar Governer in Banka: इस मंदिर का निर्माण दक्षिण भारत के मंदिर के मॉडल के तर्ज पर किया जाएगा. राज्यपाल के आगमन को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है.

बांका: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) सहित कई खास लोग आज शुक्रवार को बांका के बौंसी और बाराहाट थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित ऐतिहासिक मंदार आ रहे हैं. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम की ओर से मंदारेश्वर काशी विश्वनाथ महातीर्थ क्षेत्र संस्थान मंदार द्वारा श्री श्री 108 मंदार पर्वत अधिष्ठित विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास होना है.

मंदार काशी विश्वनाथ मंदिर के नवनिर्माण में सीमेंट और सरिया का प्रयोग नहीं होगा बल्कि सिर्फ पत्थरों का प्रयोग किया जाएगा. इस मंदिर का निर्माण दक्षिण भारत के मंदिर के मॉडल के तर्ज पर किया जाएगा जिसके डीपीआर को तैयार किया जा रहा है. इस मंदिर का निर्माण दो फेज में किया जाएगा. प्रथम फेज में मंदिर का निर्माण होगा. दूसरे फेज में सौंदर्यीकरण, कॉरिडोर, पर्वत की घेराबंदी का निर्माण किया जाएगा.

चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती

राज्यपाल के आगमन को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. मंदार के तराई में स्थित अद्वैत मिशन स्कूल प्रांगण के मैदान में हेलीपैड बनाया गया है. वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. बिहार के राज्यपाल शुक्रवार को दिन के 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बांका में रहेंगे. वे काशी विश्वनाथ मंदिर के भूमि पूजन व शिलान्यास के साथ ही मंदार दर्शन का आनंद लेंगे.

इस दौरान राज्यपाल के साथ मुख्य रूप से केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण, उपभोक्ता मामले एवं वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार के जल संसाधन मंत्री जयंत राज, बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल के अलावा श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम के संस्थापक संरक्षक जगतगुरु पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य, सह संस्थापक संरक्षक स्वामी अनंताचार्य, शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहेंगे.

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सहित अन्य के मंदार आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग से जाने वाले बड़े और भारी वाहनों का परिचालन दूसरे रास्ते से होगा. इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी की है.

यह भी पढ़ें- Manish Kashyap Tamil Nadu Case: मनीष कश्यप गिरफ्तारी देने के लिए तैयार, तेजस्वी को क्यों दी खुली चुनौती? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget