एक्सप्लोरर

Gopalganj News: देवोत्थानी एकादशी के दिन मिली भगवान विष्णु की मूर्ति, होने लगी पूजा, मंदिर के लिए दी गई जमीन

Devuthani Ekadashi: यह पूरा मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनिकपुर संत पट्टी का है. सूचना के बाद गोपालपुर थाना प्रभारी और बीडीओ मूर्ति की जांच करने पहुंचे.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में देवोत्थानी एकादशी (Devuthani Ekadashi) के दिन गुरुवार (23 नवंबर) को खेत में जुताई के दौरान किसानों को भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मिली. इसके बारे में पता चलते ही लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद ग्रामीण इसे भगवान का आशीर्वाद मानने लगे और गांव के लिए सुख, समृद्धि की बात कर अब उसी स्थान पर मंदिर बनने की तैयारी शुरू कर दी है.

जुताई के दौरान हल से टकराई भारी चीज

दरअसल, यह पूरा मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनिकपुर संत पट्टी का है. यहां पन्नालाल कुशवाहा के खेत में दीनानाथ का ट्रैक्टर लेकर चालक संजय शर्मा खेत की जुताई कर रहे थे. जुताई के क्रम में ट्रैक्टर की हल से कोई भारी चीज टकराई और आवाज हुआ. इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर को रोक दिया और उस स्थान को देखना शुरू किया. इसके बाद उसे जमीन में दबी एक भारी वस्तु दिखाई दी. जिसे वह जब निकाला और साफ सफाई की तो उसे भगवान विष्णु की मूर्ति का एहसास हुआ. इसके बाद यह सूचना गांव में आग की तरह फैल गई.

मंदिर निर्माण के लिए चंदा शुरू

प्रशासन को भी सूचना प्राप्त हुई तब गोपालपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार पासवान और बीडीओ सुनील कुमार मिश्रा मूर्ति की जांच करने पहुंचे. प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि कहीं यह चोरी की प्रतिमा तो नहीं है. इधर, ग्रामीण उसी स्थान पर विष्णु की प्रतिमा रखकर पूजा पाठ शुरू कर दी और मंदिर बनाने की तैयारी शुरू हो गई. ग्रामीण बताते हैं कि फिलहाल यहां पूजा पाठ शुरू है. मंदिर निर्माण के लिए जमीन मालिक की ओर से भी सहमति देने की बात बताई जा रही है. ग्रामीण मंदिर निर्माण के लिए चंदा करने में जुट गए. मूर्ति में दिख रहे भगवान विष्णु अपने हाथों में शंख, चक्र, गदा और पुष्प धारण किए हुए हैं. मुख्य प्रतिमा के तीन तरफ किनारे-किनारे अन्य देवी-देवताओं के छोटे-छोटे चित्र बने हुए हैं.

अनुमान लगाया जा रहा है कि मूर्ति दो सौ से चार सौ वर्ष पुरानी होगी. ग्रामीण कहते हैं कि देवोत्थान एकादशी के दिन हरि की प्रतिमा मिलना गांव के लिए शुभ है. बताया जाता है कि पहले भी इस इलाके में हनुमान जी और राधाकृष्ण की भी मूर्ति मिल चुकी है.

यह भी पढ़ें- Bihar Reservation: बिहार में 75 फीसद आरक्षण देने के पीछे क्या है CM नीतीश का मकसद? OP राजभर का बड़ा खुलासा

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget