एक्सप्लोरर

UPSC Result 2023: बिहार के इस गांव का पहला युवा बना IPS, शिक्षक माता-पिता के बेटे अनिकेत ने किया कमाल

UPSC Result 2023: यूपीएससी में सफल हुए अनिकेत कुमार के मां-बाप सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं और बेटा आइपीएस बनने जा रहा है. अनिकेत ने ये सफलता अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की है.

UPSC Exam Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने 2023 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार के गोपालगंज के हजियापुर गांव का लाल पहली बार आईपीएस बना है. मां-बाप सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं और बेटा आइपीएस बनने जा रहा है. यूपीएससी की परीक्षा में गोपालगंज जिले के हजियापुर निवासी अनिकेत कुमार दूबे को 226वां रैंक मिला है. 

आईपीएस बनेंगे अनिकेत कुमार दूबे 

अनिकेत कुमार दूबे को लगातार पांचवीं बार में सफलता मिली है. इनके पिता शंभू दूबे और माता नीता देवी दोनों गर्वमेंट स्कूल में टीचर हैं. मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 2023 का रिजल्ट जारी किये जाने के बाद जैसे ही सूचना मिली, गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई. अनिकेत के घर पर पहुंचकर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया. 

अनिकेत कुमार दूबे के पिता ने बताया कि उनके तीन बेटों में अनिकेत बड़ा बेटा है और एक बेटी है. बचपन से गोपालगंज में केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई की. केंद्रीय विद्यालय में 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद शालीमार बाग केंद्रीय विद्यालय दिल्ली में 12वीं तक की पढ़ाई की, उसके बाद ग्रेजुएशन कंप्लीट कर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. 

मां गर्वमेंट विद्यालय में शिक्षिका हैं

अनिकेत कुमार दूबे के पिता ने बताया कि "उनकी माता ख्वाजेपुर में गर्वमेंट विद्यालय में शिक्षिका हैं. लगातार चार बार असफलता मिली, लेकिन अनिकेत ने हार नहीं मानी और जुनून के साथ तैयारी जारी रखी. अब पांचवीं बार में अनिकेत को सफलता मिली और आइपीएस बनकर गांव समेत बिहार का नाम रोशन किया".

बिहार के कई युवा हुए यूपीएससी में सफल

बता दें कि यूपीएससी ने मंगलवार (16 अप्रैल) को यूपीएससी सीएसई 2023 का रिजल्ट जारी किया, इस बार भी बिहार के युवा पीछे नहीं रहे और उनका जलवा भी खूब दिखा. बिहार में शिवम कुमार ने 19वां रैंक हासिल किया तो मजफ्फरपुर के सैयद अदील मोहसिन ने 157 वां रैंक, पश्चिम चंपारण के शहंशाह सिद्दिकी ने 762वां रैंक और बांका के अपूर्व ने 163वां स्थान हासिल किया. इसके अलावा कई अन्य जिलों के युवाओं ने भी यूपीएससी में कामयाबी हासिल की.

ये भी पढ़ेंः UPSC Result 2023: रक्सौल का बेटा रानू गुप्ता बनेगा आईपीएस, गौरवान्वित हुआ पूर्वी चंपारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget