एक्सप्लोरर

Motihari News: मोतिहारी में 4 साल की बच्ची से रेप, खेल रही मासूम को फुसलाकर ले गया युवक, फिर किया 'गंदा' काम

Motihari Rape Case: मोतिहारी में एक चार साल की नाबालिग के साथ रेप की वारदात सामने आई है. आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. उससे पूछताछ चल रही है. वहीं बच्ची का इलाज भी चल रहा है.

Minor Rape in motihari: मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. बच्ची के रोने चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया. वहीं पीड़ित बच्ची को सीएचसी हरसिद्धि में भर्ती करा इलाज कराया जा रहा है. हरसिद्धि पुलिस इलाज कर रहे है डॉक्टर के सम्पर्क में है कि नाबालिग बच्ची की तबीयत में सुधार आने पर मेडिकल जांच कराने के लिए ले जाया जाएगा. घटना रविवार की बताई जा रही है, हरसिद्धि पुलिस आज मंगलवार को बच्ची की तबीयत में सुधार होने पर मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाकर मेडिकल करा सकती है. 

चार साल की बच्ची के साथ रेप

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में घर के पास खेल रही चार साल की बच्ची को पड़ोस का 25 वर्षीय युवक बहला फुसला कर अपने घर के ले गया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद बच्ची जोर-जोर से चिल्ला कर रो रही थी, तभी चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग घटनास्थल यानी मकान के पास पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद पीड़ित युवती के पिता ने सोमवार को हरसिद्धि थाना को लिखित आवेदन दे प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

घटना में गिरफ्तार युवक की पहचान बृज किशोर यादव (25)पिता विश्वनाथ यादव हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रूप में की गई है. हरसिद्धि थानाध्यक्ष ने बातया कि पीड़ित युवती के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक से पूछताछ की गई है. इस मामले में महिला दारोगा विभा कुमारी को अनुसंधान का जिम्मा दिया गया है. वही पीड़ित युवती का इलाज चल रहा है, मामले में मेडिकल चेकअप कराया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Motihari News: मोतिहारी में मामूली विवाद में चली गोली, एक युवक की मौत, ग्रामीणों ने दुकान में लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget