एक्सप्लोरर

Bihar News: सिवान में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, 1 की मौत से मचा हड़कंप

Siwan Liquor Case: मृत युवक की पहचान सिवान जिला के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी निवासी अमरजीत यादव के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के क्रम में सिवान सदर अस्पताल में मौत हो गई है.

One Died In Suspicious Condition: बिहार के सिवान में जहरीली शराब पीने से गुरुवार को चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ी और इलाज के क्रम में एक की मौत भी हो गई. दो लोगों को पटना रेफर किया गया, जबकि एक का सिवान सदर अस्पताल में ही इलाज चल रहा है. एक व्यक्ति के आंखों की रोशनी भी चली गई है. मामला सिवान जिला के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र का मामला है.

एक की तड़प-तड़प कर मौत

मृत युवक की पहचान सिवान जिला के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी निवासी अमरजीत यादव के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के क्रम में सिवान सदर अस्पताल में मौत हो गई है. वहीं दूसरा व्यक्ति उमेश राय है, जिसे जहरीली शराब पीने से आंख से दिखाई नहीं दे रहा है. इसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. तबीयत बिगड़ने वाले व्यक्तियों में लकड़ी नवीगंज के निवासी प्रभु यादव के पुत्र सत्येंद्र यादव और अशोक यादव हैं.

बीमार व्यक्ति उमेश राय ने बताया कि बुधवार की देर शाम 50 रुपये वाला सादा शराब लेकर पिया था और कल गुरुवार से तबीयत बिगड़ गई. उल्टी और पेट में दर्द होने लगी, जिसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया और प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया. वहीं सत्येंद्र यादव ने बताया कि मेरे ही गांव के अशोक यादव ने मुझे कल ही शराब पिलाया था, अशोक यादव को पटना रेफर कर दिया गया है, लेकिन मुझे कुछ खास दिक्कत नहीं है. चेक कराने के लिए आया हूं. 

पिछले महीने भी 28 लोगों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि इसके पूर्व पिछले महीने अक्टूबर में ही सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के लगभग 28 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी. कइयों ने अपने आंखों की रौशनी गवां दी थी. अब एक बार फिर जहरीली शराब से हुई मौत कई सवाल खड़े कर रही है. हालांकि प्रशासन की ओर से मौत की पुष्टि अभी नहीं की गई है. मामले की जांच में पुलिस जुटी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: रोहतास में 21 साल बाद आया ट्रिपल मर्डर केस का फैसला, 10 दोषियों को आजीवन कारावास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget