एक्सप्लोरर

पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम

Former DGP Gupteshwar Pandey: गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि पहले बेतिया और बगहा में डाकुओं के बड़े-बड़े गिरोह थे. दावा किया कि एक एसपी ने समझौता किया था जिसके बाद अपहरण शुरू हुआ.

बिहार के पूर्व डीजीपी रहे गुप्तेश्वर पांडेय ने एक बड़ा खुलासा किया है. गुरुवार (02 अप्रैल, 2026) को वे पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. ऑन कैमरा उन्होंने दावा किया कि बिहार से ही अपहरण की शुरुआत हुई है. इसके पीछे उन्होंने एक 'यादव' आईपीएस को जिम्मेदार ठहराया है. 

हालांकि गुप्तेश्वर पांडेय ने उस आईपीएस अधिकारी का पूरा नाम नहीं लिया. कहा कि बेतिया में पहले डकैती होती थी. पूरे बगहा और बेतिया में डाकुओं के बड़े-बड़े गिरोह थे. दर्जनों गिरोह थे. उन्होंने उस वक्त के बेतिया के एसपी पर आरोप लगाते हुए कि उन्होंने गिरोह को बुलाकर समझौता किया था.

एसपी ने किया था अपराधियों से समझौता

पूर्व डीजीपी ने कहा कि जिस जिले में डकैती होती थी पुलिस मुख्यालय वहां के एसपी पर चढ़ जाता था कि क्यों डकैती हो रही है? रोको इसे. रोकने में वे (बेतिया के तत्कालीन एसपी) नाकाम हुए. एक तरह से उन्होंने अपराधियों से समझौता किया कि हमारे ऊपर बहुत प्रेशर है डकैती करना छोड़ दो. उस वक्त उस आईपीएस ने गिरोह को समझाया कि डकैती का अपराध बहुत बड़ा अपराध होता है. 

यह भी पढ़ें- Bihar New CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर क्या बोले BJP नेता निरहुआ? निशांत के नाम पर दिया ये जवाब

एसपी ने कहा था कि धीरे से पैसे वाले लोगों को पकड़ लो. पैसे लेकर छोड़ दो. वहीं से बिहार में अपहरण शुरू हुआ. गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, "मैं ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूं… जाइए पुराने जितने पुलिस अफसर हैं पता कर लीजिए. 

'नाम था उनका डैस डैस यादव…'

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, "बेतिया में एसपी थे नाम था उनका डैस डैस यादव… जो आंध्र प्रदेश के कैडर के अधिकारी थे. यहां डेप्युटेशन पर आए थे. अपहरण उन्होंने शुरू कराया. ये बिहार के इतिहास में है. ये धीरे-धीरे फैल गया." उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि वे आए तो अपहरण को समाप्त कराए. एक सवाल पर गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, "मैं उस समय नौकरी में नहीं था". 

यह भी पढ़ें- अब बस इतने दिन CM रहेंगे नीतीश कुमार! बिहार में कब बन रही नई सरकार? सब कुछ तय

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget