एक्सप्लोरर

Bihar Elections: पहले चरण में 71 सीटों पर आज हो रही है वोटिंग, उम्मीदवारों से लेकर मतदाताओं तक-जानें सब कुछ

पहले चरण में आठ मंत्री चुनावी मैदान में हैं. 31 हजार 371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 1066 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला पहले फेज में होगा जिसमें से 114 महिला उम्मीदवार हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार यानी कुल को 71 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है और वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे चलेगी. हालांकि,  4 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक और 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी.

पहले चरण में आठ मंत्री हैं मैदान में

पहले चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अलावा आठ मंत्री प्रेम कुमार, कृष्णनंदन वर्मा, शैलेश कुमार, विजय कुमार सिन्हा, जय कुमार सिंह, रामनारायण मंडल, संतोष कुमार निराला और बृजकिशोर बिंद सहित कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं.

31 हजार 371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

पहले फेज में 1066 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें से 114 महिलाएं हैं. दो करोड़ 14 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चरण के लिए 31 हजार 371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार?

पहले चरण में आरजेडी के 42 तो जदयू के 35 उम्मीदवारों के अलावे बीजेपी के 29, कांग्रेस के 21, भाकपा (माले) के आठ, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के छह और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा एलजेपी भी 42 प्रत्याशियों का फैसला इस चरण के मतदान में तय होना है.

एक वोटिंग सेंटर पर 1000 मतदाता होंगे

कोविड-19 के बीच हो रहे चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सुरक्षित मतदान के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इन दिशानिर्देशों के तहत एक मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1600 से घटाकर 1000 कर दी गई है.

80 से अधिक उम्र के लोगों के लिए पोस्टल बैलेट

इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिये पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करायी गई है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को सैनिटाइज करना, मतदान कर्मियों के लिए मास्क और सुरक्षा सामग्री और थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, साबुन और पानी उपलब्ध कराना शामिल है.

वीआईपी वोटर के मतदान का समय

गिरिराज सिंह- लखीसराय विधानसभा में बढैया,महारानी स्थान स्थित पोलिंग बूथ सुबह 7-8 बजे वोट देंगे.

जीतन राम मांझी- दोपहर 2 बजे अपने गांव महकार में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

कृषि मंत्री प्रेम कुमार- गया शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित मोहनलाल स्कूल में सुबह 8 बजे वोट डालेंगे.

ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार- मुंगेर (जमालपुर विधानसभा) में बरियारपुर स्थित महादेवा प्राथमिक विद्यालय (विषहरी स्थान) में सुबह 9 बजे वोट डालेंगे.

उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह- रोहतास जिले की -दिनारा विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू के प्रत्याशी जयकुमार सिंह सुबह 7 बजे शिवसागर प्रखंड के अपने पैतृक गांव परमडीहा में मतदान करेंगे.

खनन मंत्री ब्रज किशोर बिंद- कैमूर जिले की चैनपुर विधानसभा से प्रत्याशी हैं और उसी विधानसभा के जैतपुर गांव के मध्य विद्यालय में सुबह 7:30 मतदान करेंगे.

परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला- बक्सर जिले में राजपुर विधानसभा सीट से  जेडीयू प्रत्याशी हैं. इसी विधानसभा के मिल्की गांव में सुबह क़रीब 8:30 बजे मतदान करेंगे.

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल- बांका विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी है. वे सुबह क़रीब 7:30 बजे बांका शहर के खादी भंडार स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे.

बीजेपी के बागी नेता राजेंद्र सिंह- रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र से एलजेपी प्रत्याशी है. वह कोचस प्रखंड के अपने  पैतृक गांव गौरा में  7:00 बजे  मतदान करेंगे.

बीजेपी के बागी नेता रामेश्वर चौरसिया- रोहतास जिले की सासाराम विधानसभा क्षेत्र से  एलजेपी प्रत्याशी रामेश्वर चौरसिया है. नोखा प्रखंड के अपने पैतृक गांव जबरा में सुबह 6:30 बजे मतदान करेंगे.

बिहार : हरियाणा से यूपी के रास्ते बिहार लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, छापेमारी के दौरान बड़ी खेप बरामद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget