एक्सप्लोरर

Bihar Exit Poll Results 2024: तेजस्वी यादव के 'लालटेन' की धीमी पड़ी रोशनी! खुल सकता है RJD का खाता लेकिन...

Bihar Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: बिहार में इंडिया गठबंधन के दो नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ही चुनाव प्रचार में दिखे. समझिए कितना कामयाब होते दिख रहे हैं तेजस्वी यादव.

Bihar Exit Poll Results: बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर इस बार सात चरणों में मतदान हुआ. 10 अप्रैल 2024 को पहले चरण में चार, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में पांच, सात मई को तीसरे चरण में पांच, 13 मई को चौथे चरण में पांच, 20 मई को पांचवें चरण में पांच, 25 मई को छठे चरण में आठ और 01 जून को सातवें चरण में आठ सीटों पर वोटिंग हुई. 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो आरजेडी का खाता नहीं खुला था. हालांकि इस बार रिजल्ट से पहले जो एग्जिट पोल के आंकड़े आ रहे हैं उससे ऐसा माना जा रहा है कि इस बार खाता खुल सकता है लेकिन तेजस्वी यादव के लालटेन की रोशनी धीमी ही रहेगी.

मिशन में कामयाब होते नहीं दिख रहे तेजस्वी?

दरअसल बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की ओर से सिर्फ दो नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ही चुनाव प्रचार में दिखे. चुनावी सभा में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ भी दिखी. तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक से एक वादे किए और बीजेपी पर हमला किया. 40 सीटों पर जीत का दावा भी किया, लेकिन एबीपी सी वोटर समेत कुछ एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि तेजस्वी यादव अपने मिशन में बहुत ज्यादा कामयाब होते नहीं दिख रहे हैं.

क्या कहता है एबीपी सी वोटर का एग्जिट पोल?

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में एनडीए को 52 फीसद, इंडिया गठबंधन को 39 फीसद और अन्य को 9 फीसद वोट मिलने की संभावना है. एग्जिट पोल के अनुसार बिहार की 40 सीटों में से एनडीए को 34-38, इंडिया गठबंधन को 3-5 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं. हालांकि इन आंकड़ों को देखें तो एनडीए को थोड़ा नुकसान जरूर होता दिख रहा है.

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के अलावा रिपब्लिक भारत और मैटरिज के अनुमान के मुताबिक बिहार में एनडीए को जहां 32 से 37 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन को 2 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स ने 40 में एनडीए को 33 सीटें दी हैं वहीं इंडिया को 7 सीट जीतने का अनुमान जताया है.

इन आंकड़ों से ऐसा लग रहा है कि तेजस्वी यादव ने शायद जितना सोचा था वह उतनी सीटों पर हाथ मारते नहीं दिख रहे हैं. हालांकि फाइनल नतीजा चार जून को आएगा. तेजस्वी यादव ने शनिवार (01 जून) को एक्स पर दावा किया है कि जनता का एग्जिट पोल 295+ है. ऐसे में देखना होगा कि फाइनल नतीजा सभी पार्टियों के लिए कैसा रहने वाला है.

यह भी पढ़ें- India Today Axis Exit Poll: बिहार में NDA और I.N.D.I.A गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी? इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल ने किया हैरान

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget