एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों की कमी नहीं, जानें पहले फेज में किस कैंडिडेट के पास सबसे अधिक संपत्ति?

बिहार चुनाव के लिए पहले चरण में कुल 1064 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसमें से करीब 15 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं. एडीआर की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है.

नई दिल्ली: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में कुल 1064 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन 1064 उम्मीदवारों में से करीबन 15 फ़ीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं. उम्मीदवारों द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे से यह जानकारी निकलकर सामने आई है. एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म यानी एडीआर की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है.

1064 उम्मीदवारों के हलफनामे को खंगालने के बाद पता चला है कि इन 1064 उम्मीदवारों में से 153 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी संपत्ति कई करोड़ों में है. इस कड़ी में आरजेडी के कुल 41 उम्मीदवारों के हलफनामे खंगाले गए जिसमें से 39 उम्मीदवार करोड़पति निकले यानी कि 95 फ़ीसदी उम्मीदवार करोड़पति है.

इसी तरह से जेडीयू के 35 उम्मीदवारों के हलफनामों को देखने से पता चला कि इनमें से 89 फीसदी उम्मीदवार यानी 31 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसके अलावा बीजेपी के 29 उम्मीदवारों के हलफनामों को खंगालने के बाद 83 फीसदी यानी 24 उम्मीदवार के करोड़पति होने की बात सामने आई.

एलजेपी के 41 उम्मीदवारों के हलफनामे देखने से पता चला कि उसके 73 फ़ीसदी यानी 30 उम्मीदवार करोड़पति है. इसके अलावा कांग्रेस के 21 में से 14 उम्मीदवार यानी 67 फीसदी की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है. इसी तरह से बीएसपी के 26 उम्मीदवारों में से 12 यानी 46 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति की श्रेणी में आते हैं.

चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे को देखकर साफ होता है कि कुल 153 करोड़पति में से 58 फीसदी करोड़पति आरजेडी और कांग्रेस के गठबंधन से हैं. वहीं 60 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार एनडीए से आते हैं. इन करोड़पति उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ से लेकर 53 करोड़ के बीच में है.

पहले चरण में जनता के बीच जाने वाले उम्मीदवारों की बात की जाए तो 10 करोड़पति उम्मीदवारों में से शुरुआती चार उम्मीदवार आरजेडी से हैं. जबकि अगले 3 उम्मीदवार जेडीयू से हैं. वहीं कांग्रेस आरएलएसपी और एलजेपी का एक-एक उम्मीदवार बिहार चुनावों के पहले चरण के सबसे ज्यादा पैसे वाले उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल है.

पहले चरण के उम्मीदवारों अनंत सिंह का नाम टॉप पर

करोड़पति उम्मीदवारों की इस लिस्ट में पहला नाम आरजेडी के उम्मीदवार अनंत सिंह का है, जिनकी संपत्ति 19.9 करोड़ की है. अनंत सिंह मोकामा से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. अनंत सिंह और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति की बात की जाए तो यह आंकड़ा 68.55 करोड़ तक पहुंच जाता है.

इस लिस्ट में दूसरे करोड़पति उम्मीदवार का नाम है फतेह बहादुर सिंह का जो एक बार फिर से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. फतेह बहादुर सिंह की अपनी संपत्ति 12 करोड़ों रुपये की है. करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट में तीसरा नाम आरजेडी के ही मेवालाल चौधरी का है जो तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी संपत्ति 11 करोड़ की है.

वहीं मौजूदा विधानसभा की बात की जाए तो 240 विधायकों में से 160 विधायक हैं ऐसे हैं जो करोड़पति हैं और यह जानकारी उनके चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे से निकलकर सामने आई है.

मौजूदा विधानसभा में 69 विधायक जेडीयू के हैं और इन 69 में से 51 विधायक करोड़पति हैं. जबकि मौजूदा विधानसभा में 80 विधायक आरजेडी के और इन 80 में से 51 विधायक करोड़पति हैं. बीजेपी के 54 विधायकों में से 33 करोड़पति हैं. इसी तरह से कांग्रेस के 25 विधायकों मे से 17 विधायक करोड़पति की श्रेणी में आते हैं। एआईएमआईएम के एक विधायक भी करोड़पति ही हैं.

अगर बड़े राजनैतिक दलों की बात की जाए तो जेडीयू के 35 उम्मीदवारों के हलफनामे को देखने के बाद पता चलता है कि इन 35 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 8.12 करोड़ है. वहीं आरजेडी के 48 उम्मीदवारों के हलफनामे देखने के बाद जो जानकारी निकलकर सामने आई उसमें इनकी औसत संपत्ति 6.98 करोड़ है.

इसी तरह से कांग्रेस के 21 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 6.03 करोड़ और एलजेपी के 41 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.62 करोड़ है. बात की जाए बीजेपी के 29 उम्मीदवारों के हलफनामे देखने के बाद सामने आई जानकारी की तो उन 29 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.5 करोड़ की है तो बीएसपी के 26 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.36 करोड़ की है.

बिहार चुनाव: पहले चरण में करीब एक तिहाई उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे, पढ़ें पूरी खबर 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget