एक्सप्लोरर

Bihar Elections: बिहार में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, मायावती ने बढ़ा दी महागठबंधन की टेंशन!

पटना में बीएसपी की एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इसमें रामजी गौतम ने कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बिहार में बनती है, तो गरीबों और वंचितों के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी.

Bihar News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संयोजक रामजी गौतम ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को कहा कि पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी.

पार्टी की सरकार बनने पर करेगी ये काम 

राजधानी पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बिहार में बनती है, तो गरीबों और वंचितों के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि बसपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकार और सम्मान के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी.

सांसद रामजी गौतम ने बताया कि आगामी 9 मई को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके साथ ही 26 जून को बापू सभागार, पटना में छत्रपति महाराज की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग जुटेंगे.

बसपा के केंद्रीय प्रभारी अनिल कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यदि चिराग पासवान वाकई बिहार की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं तो उन्हें राज्य के गरीबों, दलितों और शोषित वर्गों पर हो रहे अत्याचार को देखना चाहिए.

'प्रशासन की पकड़ कमजोर पड़ गई है'

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है, अपराधी बेलगाम हो गए हैं और प्रशासन की पकड़ कमजोर पड़ गई है. दलित, शोषित, वंचित समाज के लोगों के साथ हो रहे अन्याय की ओर भी उन्होंने चिराग पासवान का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि सिर्फ बयानबाजी से कुछ नहीं होगा, जमीन पर उतरकर काम करना होगा.

बसपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि बिहार में सामाजिक न्याय और समता के सिद्धांतों को लागू करना है। पार्टी अब मजबूती के साथ बिहार में विकल्प बनने के लिए तैयार है. इस मौके पर बसपा के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी सुरेश राव और प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो भी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: BPSC Teacher Suicide: सुपौल के कोसी बराज से नदी में कूदी BPSC शिक्षिका, 5 घंटे बाद भी सुराग नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget