एक्सप्लोरर

BPSC Teacher Suicide: सुपौल के कोसी बराज से नदी में कूदी BPSC शिक्षिका, 5 घंटे बाद भी सुराग नहीं

BPSC Teacher: कोसी बराज से नदी में कूदी बीपीएससी शिक्षिका का पांच घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. जहानाबाद की रहने वाली टीचर सुपौल में पति और बच्चों संग किराए के मकान रह रही थीं.

Supaul News: सुपौल जिले के बीरपुर अनुमंडल अंतर्गत कोसी बराज में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई. बीपीएससी से चयनित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका पूजा कुमारी ने कोसी नदी में छलांग लगा दी. घटना के पांच घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है. पूजा जहानाबाद जिले के कूकरी बिगहा वार्ड नंबर-01 की रहने वाली थीं और वर्तमान में बसंतपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नोनिया टोला में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं.

कोसी बराज के फाटक संख्या छह से कूदी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 25 वर्षीय पूजा मोबाइल पर बात करते हुए कोसी बराज के फाटक संख्या छह से कूद गईं. छलांग लगाने से पहले उन्होंने अपनी स्कूटी की चाबी, चप्पल, कंगन, बिछिया, दुपट्टा और मास्क घाट किनारे छोड़ दिए थे. घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल से एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस ने मिलकर तलाश शुरू की, जो देर शाम तक जारी रही.

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह पूजा ने रोज की तरह अपने बच्चों और खुद के लिए नाश्ता तैयार किया और फिर विद्यालय के लिए निकलीं. वे भीमनगर तक स्कूटी से गईं और वहां से सिटी रिक्शा लेकर कोसी बराज पहुंचीं. विद्यालय में उनका पर्स और हेलमेट अब भी मौजूद है, जिससे संकेत मिलता है कि स्कूल पहुंचने के बाद वे वापस बाहर आई होंगी. परिसर में निर्माण कार्य चलने के कारण उनके बाहर निकलने की किसी को भनक नहीं लगी.

एनडीआरएफ का तलाशी अभियान जारी

घटना की सूचना उनके पति संदीप कुमार यादव को दोपहर 12:30 बजे मिली. पूजा की शादी 2018 में संदीप से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं. एक बेटी साढ़े तीन वर्ष की और बेटा ढ़ाई वर्ष का है. पूरा परिवार वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 में एक किराए के मकान में रहता है. संदीप खुद भी बीपीएससी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं. इस घटना से स्थानीय शिक्षा जगत में शोक की लहर है. वहीं एनडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान देर रात तक जारी रहा.

ये भी पढ़ें: 'दावत पर बुलाकर बीजेपी नेता ने मरवा दी गोली', मुंगेर में युवक की मौत के बाद परिजनों का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget