एक्सप्लोरर

बिहार को महादलित आयोग और ओबीसी आयोग पीएम मोदी की देन : CM मोहन यादव

Bihar Elections में प्रचार के लिए पहुंचे MP के सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी पार्टी भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता से प्रेरणा लेते हुए गरीबों की मदद के लिए सदैव तत्पर है.

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार अब जोर पकड़ रहा है. शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बगहा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और विश्वास के संकल्प पर आगे बढ़ते हुए कार्य कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा देने की राजनीति कर रही है. एक ही परिवार से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री क्यों बनना चाहिए?

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता से प्रेरणा लेते हुए गरीबों की मदद के लिए सदैव तत्पर है. बदलते दौर में बिहार बदल रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया में एयरपोर्ट बनवाया. बिहार में महादलित आयोग और ओबीसी आयोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की ही देन हैं.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बिहार के लोगों का भगवान राम से कुछ अलग संबंध है. यहां के सीतामढ़ी से माता सीता का नाम जुड़ता है. भगवान श्रीराम बिहार के दामाद हैं. भगवान श्रीराम और कृष्ण के नाम से ही दुनिया में भारत की पहचान है. कांग्रेस ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर प्रश्न उठाए. उनकी पार्टी के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट तक में राम मंदिर के विरोध में पक्ष रखा और राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी.

सीएम ने लालू यादव पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की उंगली पर जिस तरह सुदर्शन चक्र था, उसी तरह आज बिहार की जनता के हाथों में वोट की ताकत है.बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर रखने के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए और प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत बनाने के लिए बिहार के लोगों को इस वोट रूपी सुदर्शन चक्र का इस्तेमाल करना है. इस विधानसभा चुनाव में बिहार से महागठबंधन को उखाड़ फेंकना है.

इसके अलावा सीएम ने पश्चिमी चंपारण में भी सभा की. इस दौरान राजद नेता लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कभी जिन्होंने मीसा कानून के दौरान हुई जेल यात्रा की याद में अपनी बेटी का नाम 'मीसा' रखा था, आज वही कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं. बिहार की जनता इन्हें सबक सिखाते हुए फिर NDA की सरकार बनाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget