एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव 2025: 'नीतीश कुमार को CM नहीं बनाएगी BJP', तेजस्वी यादव का NDA पर हमला

Bihar Assembly Election 2025: तेजस्वी यादव ने लोगों से एक मौका मांगा. कहा कि किसी को बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कार्रवाई वाली सरकार होगी.

महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को तेजस्वी यादव ने एनडीए पर हमला बोला. कहा कि हमको 20 महीने दें, जो 20 साल में नहीं हुआ है हम 20 महीने में करेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी सीएम नहीं बनाएगी. एनडीए में नीतीश कुमार के साथ अन्याय हो रहा है.

तेजस्वी यादव ने कहा, "महागठबंधन के नेता हों, कार्यकर्ता हों सबने मुझ पर भरोसा जताया है… उस उम्मीद पर हम जरूर खरा उतरेंगे. मिलकर डबल इंजन की सरकार जिसका एक इंजन भ्रष्टाचार और एक अपराध में लगा है उसको उखाड़ फेकेंगे. एक बार तेजस्वी यादव को मौका दीजिए किसी को बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कार्रवाई वाली सरकार होगी. हम लोगों को बिहार बनाने का काम करना है, इसलिए एकजुट हुए हैं."

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता ने कहा कि हम लोग तो शुरू से कह रहे हैं कि बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे. एनडीए में सीएम फेस का ऐलान नहीं होने पर भी तेजस्वी ने सवाल उठाया. कहा कि आखिर क्या कारण है कि इस बार आप (एनडीए) मुख्यमंत्री के चेहरे पर नीतीश कुमार के नाम की घोषणा नहीं कर रहे हैं?

'बिहार में उद्योग-धंधे नहीं… आईटी पार्क नहीं'

एनडीए पर हमला करते हुए आरजेडी नेता ने कहा कि 20 साल राज करने के बाद भी बिहार सबसे गरीब राज्य है. बिहार में सबसे ज्यादा पलायन होता है. यहां कारखाने नहीं हैं. उद्योग-धंधे नहीं हैं. पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई की व्यवस्था नहीं है. आईटी हब, आईटी पार्क की व्यवस्था नहीं हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि पेपर लीक हुआ, सृजन घोटाला हुआ, बालिक गृह कांड हुआ, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. लगातार घोटाले हो रहे हैं. चूहा बांध काट दे रहा, पुल गिरा दे रहा, थाने में शराब पी जा रहा. लोगों को कहीं न्याय नहीं मिल रहा है.

एनडीए को बताया नकलची सरकार

दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने एनडीए को नकलची सरकार बताया. कहा कि हमने 200 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही तो ये 125 यूनिट देने लगे. हमने युवा आयोग की बात तो उन्होंने भी की. हमने पांच लाख सरकारी नौकरी दी तो ये भी नौकरी की बात कर रहे हैं. हम लोग 'माई बहिन योजना' लाए तो ये लोग 10,000 दे रहे हैं. इन लोगों के पास कोई विजन नहीं है. ये लोग सिर्फ सत्ता की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन के CM फेस होंगे तेजस्वी यादव, अशोक गहलोत ने किया ऐलान

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget