एक्सप्लोरर

बिहार के चुनावी रण में आज होगी सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री, इन जगहों पर करेंगे रैलियां

योगी आदित्यनाथ बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे. वे क़रीब 18 सभाएं करेंगे. एक दिन में कम से कम तीन. बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू के कई नेताओं ने अपने इलाक़े में योगी की रैली कराने की मांग की है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे. गौरतलब है कि बीजेपी बिहार में कश्मीरी आतंकवादी से लेकर जिन्ना तक की एंट्री करा चुकी है. योगी देश भर में हिंदुत्व के ब्रांड माने जाते हैं. बीजेपी ने इसी फ़ार्मूले पर उनकी चुनावी सभाएं तय की हैं. सीएम बनने के बाद से वे हर चुनाव में पार्टी की तरफ़ से स्टार प्रचारक बनाए जाते रहे हैं.

पीएम नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर को सासाराम से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे. उससे ठीक तीन दिन पहले यूपी के सीएम योगी आज कैमूर में पहली चुनावी रैली करेंगे. वह आज अरवल और रोहतास में भी जन सभाओं को संबोधित करेंगे. इन इलाक़ों में बीजेपी के बाग़ी उम्मीदवारों ने एनडीए की चिंता बढ़ा दी है. ये यूपी से सटे इलाक़े हैं. सीएम योगी के बारे में कहा जाता है कि वे अपने विरोधियों पर खुल कर हमला करते हैं.

योगी आदित्यनाथ बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे. वे क़रीब 18 सभाएं करेंगे. एक दिन में कम से कम तीन. बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू के कई नेताओं ने अपने इलाक़े में योगी की रैली कराने की मांग की है. फ़ोकस उन जगहों पर योगी का कार्यक्रम कराने की है, जहां मोदी की रैली नहीं होगी. यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी ने सबसे पहले बिहार का दौरा किया था. उन्होंने दरभंगा के राज मैदान में रैली की थी.

कहां कहां होगी आज रैली पहली रैली सुबह 11 से 12 बजे तक कैमूर जिले में हाथा हाईस्कूल ग्राउंड चैनपुर में जनसभा.

दूसरी रैली दोपहर 12.40 से 1.40 बजे तक अरवल जिले में मधु शर्मा ग्राउंड में जनसभा.

तीसरी रैली दोपहर 2.10 से 3.10 बजे तक रोहतास जिले के राजकीय इंटर कॉलेज, विक्रमगंज में जनसभा.

सीएम नीतीश की आज 5 जनसभाएं बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वह आज गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद और पटना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निश्चय संवाद करेंगे

पहली सभा गोपालगंज के उच्च विद्यालय मैदान, भोरे में होगी.

दूसरी सभा जीरादेई विधानसभा के हरिराम महाविद्यालय मैदान, भैरवां में होगी.

तीसरी सभा रघुनाथपुर के उच्च विद्यालय मैदान राजपुर में होगी.

चौथी सभा जहानाबाद के उच्च विद्यालय मैदान सिकरिया में होगी.

पांचवी सभा गांधी मैदान, मसौढ़ी में होगी.

ये भी पढ़ें: चीन से तनातनी के बीच भारत, अमेरिका और जापान के साथ ऑस्ट्रेलिया भी लेगा मालाबार युद्धभ्यास में हिस्सा 

मोदी सरकार फिर करेगी आर्थिक पैकेज की घोषणा? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget