एक्सप्लोरर

Bihar Election: चुनाव आयोग ने जारी किए 200 से ज्यादा सीटों के रुझान, जानें- कौन सी पार्टी आगे?

बिहार विधानसभा की 243 में से 207 सीटों के अब तक प्राप्त रुझानों में राजद 57 सीटों पर, भाजपा 54 सीटों पर, जदयू 45 सीटों पर, कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है.

पटना: बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में हुए मतदान की मतगणना जारी है. इस बीच, शुरूआती रूझानों में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में कांटे की टक्कर है. मतगणना में सबसे पहले बैलेट वोटों की गिनती प्रारंभ हुई है, जिसमें शुरूआती रूझानों में दोनों गठबंधनों में कड़ी टक्कर है. चुनाव आयोग के अब तक 200 से ज्यादा सीटों पर मिले रूझानों में से एनडीए जहां 102 सीटों पर जबकि महागठबंधन 87 सीटों पर आगे है. हालांकि इस आंकडे में लगातार बदलाव हो रहे हैं.

बिहार विधानसभा की 243 में से 207 सीटों के अब तक प्राप्त रुझानों में राजद 57 सीटों पर, भाजपा 54 सीटों पर, जदयू 45 सीटों पर, कांग्रेस 17 सीटों पर, भाकपा-माले 11 सीटों पर, वीआईपी पांच सीटों पर, लोजपा तीन सीटों पर और माकपा दो सीटों पर आगे चल रही हैं, वहीं भाकपा, बसपा एवं एआईएमआईएम एक-एक सीट पर और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं.

इधर, सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कोरोना संक्रमण काल के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राज्य के 38 जिला मुख्यालय में मतगणना के लिए 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं.

सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. उन्हीं लोगों को मतदान केंद्रों पर जाने दिया गया है, जिनके पास आवश्यक पास है. पटना के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पटना के एएन कॉलेज में हो रही है. पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का कार्य किया गया था. 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटें आवश्यक है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Election Region wise Results: बिहार के अलग अलग क्षेत्रों में कौन आगे कौन पीछे, जानिए- आंकड़ों की जुबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget