एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: 1 अक्टूबर तक NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला ले लेगा अंतिम रूप, जानिए कितनी सीटों पर लड़ेगी BJP-JDU

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 50-50 फ़ीसदी सीटों पर बीजेपी-जेडीयू लड़ सकती हैं, ऐसी सूरत में 121 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और 122 विधानसभा सीटों पर जेडीयू चुनाव लड़ेगी.

नई दिल्ली: बिहार में चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है, लेकिन अभी तक ना तो एनडीए और ना ही यूपीए का गठबंधन अपनी शक्ल और सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बना पाए. इस बीच एनडीए खेमें से बड़ी खबर आई है कि दोनों दल यानी कि बीजेपी और जेडीयू 50-50 फ़ीसदी सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमत हो सकते हैं. बीजेपी अपने कोटे से एलजेपी को सीटें, देगी जबकि जेडीयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को सीटें देगी.

उधर एलजीपी ने बीजेपी से 27 सीटों की मांग की है, हालांकि बीजेपी सूत्रों के मुताबिक एलजीपी को 10 से 15 सीटें ही देने का प्रस्ताव है. आपको बता दें एलजेपी ने 43 विधानसभा सीटों की मांग की थी, लेकिन अब घटकर एलजेपी 27 सीटों पर आ गई है.

एलजेपी ने गोविंद गंज, बिस्फी, अररिया, बहादुरगंज, किशनगंज, आमोर, बलरामपुर, मधेपुरा, अलीनगर, केओटी, बरूराज, गरखा, रजौली, लालगंज, राज पक्कड़, तगारा, अलौली, कहलगांव, मनेर, देहरी, ओबरा, कुटुंबा, बेलागंज, चकाई, सिकंदरा, जमुई और कटोरिया विधानसभा सीटों की मांग की है. एलजेपी चाहती है कि ये सभी सीटें उसे सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत दी जाएं.

सूत्रों के मुताबिक बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 50-50 फ़ीसदी सीटों पर बीजेपी-जेडीयू लड़ सकती हैं, ऐसी सूरत में 121 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और 122 विधानसभा सीटों पर जेडीयू चुनाव लड़ेगी. बीजेपी अपनी 121 विधानसभा सीटों में से 15 सीटें अधिकतम एलजेपी को दे सकती है, जबकि जेडीयू अपनी 122 विधानसभा सीटों में से 5 से 8 सीटें जीतन राम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को दे सकती है.

हालांकि बीजेपी की कोशिश ये भी है कि लोकसभा की तर्ज पर एलजेपी और जीतन राम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को सीटें देने के बाद बीजेपी और जेडीयू बची हुई सीटों को आधी आधी बांट लें, लेकिन अभी तक जेडीयू की तरफ से इस पर सहमति नहीं दी गई है, हालांकि अभी भी फॉर्मूले को लेकर लगातार चारों दलों के बीच बातचीत चल रही है. सूत्रों के मुताबिक 1 अक्टूबर तक एनडीए का सीट शेयरिंग फॉर्मूला अंतिम शक्ल ले सकता है.

ये भी पढ़ें: सीबीआई जांच के दायरे में आईं सुशांत सिंह की दो बहनें, IPS जीजा और डॉक्टर से भी होगी पूछताछ बिहार चुनाव: आरजेडी-कांग्रेस में अंतिम दौर की बातचीत से पहले दबाव की रणनीति, इसी हफ्ते होगा गठबंधन की सीटों का एलान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में गर्मी के तेवर फिर होंगे तीखे! 2 जून से 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान
बिहार में गर्मी के तेवर फिर होंगे तीखे! 2 जून से 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
Video: वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी

वीडियोज

Delhi Bulldozer Action: Shalimar Bagh में 157 घरों को किया जमींदोज, मचा हड़कंप! | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी को मिला राहुल, अखिलेश, केजरीवाल का साथ, बदलेगी बंगाल से दिल्ली तक की राजनीति?
बंगाल में INDIA ब्लॉक हुआ एकजुट? भतीजे अभिषेक पर अटैक के बाद ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
AC Tips: पोर्टेबल vs विंडो, कौन सा एसी लगाने से होगी बिजली खपत कम, आपके लिए क्या है सबसे बेस्ट
पोर्टेबल vs विंडो, कौन सा एसी लगाने से होगी बिजली खपत कम, आपके लिए क्या है सबसे बेस्ट
Embed widget