एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग लगभग तय! BJP-JDU में सहमति, चिराग, मांझी, कुशवाहा को क्या?

बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला तय माना जा रहा है. हालांकि की अभी पूरी तरह तस्वीर साफ नहीं हुई है, लेकिन ये जरूर तय है कि जेडीयू 100 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी.

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है. बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों पर तालमेल हो गई है, दोनों पार्टियां बराबर सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं, जबकि चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 40 सीटों की मांग कर रही है. हम पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के खाते में 6-7 विधानसभा सीटें जा सकती हैं. 

जेडीयू-बीजेपी के पास रह सकती हैं 100 से 105

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेडीयू और बीजेपी 100 से 105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 115 और बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था. उस समय एनडीए का हिस्सा रही वीआईपी ने 11 और हम ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था. 

उस समय एलजेपी (रामविलास) एनडीए के साथ नहीं थी और उसने अकेले 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था. लेकिन उसे सिर्फ एक सीट मिली थी. भाजपा को 74 सीटें मिली, जबकि जेडीयू को 43 सीटें मिलीं. लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस बार भी जेडीयू 100 सीटों से कम पर राजी नहीं होगी.

इस बार चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) 40 सीटों की मांग कर रही है, लेकिन उसे लगभग आधी सीटें मिल सकती हैं, बाकी सीटें जीतन राम मांझी हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को दी जा सकती हैं. अगर मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी जो फिलहाल राजद-कांग्रेस महागठबंधन में शामिल है, पाला बदलती है, तो समीकरण बदल सकते हैं. हालांकि अब उनके पाला बदलने की गुंजाइश कम है. वो राहुल और तेजस्वी के साथ लगातार रथ पर सवार हैं. 

बीजेपी से कम सीटें लेने के लिए जेडीयू तैयार नहीं

एनडीए के एक बड़े नेता का कहना है कि पिछली बार लोजपा की वजह से जेडीयू का प्रदर्शन खराब रहा था, पार्टी के पास अभी भी बिहार के लगभग 10% वोट हैं. खासकर अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) में. चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है. पूरा ध्यान उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने पर है. जेडीयू का बीजेपी से कम सीटों पर चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं है, हालांकि सहयोगियों को समायोजित करने के लिए कुछ बदलाव किए जा सकते हैं.

वहीं जेडीयू के नेताओं का तर्क है कि लोकसभा चुनाव में जिसकी विधानसभा क्षेत्र में बढ़त है, उसे कम से कम उतनी सीटें मिलनी चाहिए. एनडीए के कुछ घटक दल भी चाहते हैं कि सीटों का बंटवारा स्ट्राइक रेट के हिसाब से हो. हम पार्टी और एलजेपी (रामविलास) अपना स्ट्राइक रेट बेहतर मान रही है, वे भी इसी आधार पर दावा ठोक रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: बगल में बैठे थे तेजस्वी और राहुल टाल गए सीएम फेस पर सवाल, बीजेपी ने कांग्रेस नेता को बता दिया 'अहंकारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget