एक्सप्लोरर

'20 वर्षों से सरकार चला रहे CM नीतीश कुमार', किसानों के लिए प्रशांत किशोर ने क्या कर दी मांग?

Bihar Assembly Election: चुनावी मौसम में वार पलटवार का सिलसिला जारी है. विपक्ष के निशाने पर नीतीश सरकार है. दूसरी तरफ प्रशांत किशोर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं.

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की सियासी गहमागहमी तेज होती जा रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर रहे हैं. विपक्ष के हमलों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैकफुट पर हैं. दूसरी तरफ चुनावी रण में उतरने जा रही जन सुराज भी आक्रामक है. प्रशांत किशोर ने किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने मांग की कि किसानों को धान का वाजिब मूल्य मिलना चाहिए.

प्रशांत किशोर ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 वर्षों से सरकार चला रहे हैं. धान की बिक्री 1500 से 1900 रुपए प्रति क्विंटल होती थी. चुनाव से चार महीने पहले किसानों को रिझाने का प्रयास हो रहा है." उन्होंने कहा कि किसान अनाज का वाजिब मूल्य चाहते हैं. चुनावी यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने जन सुराज को मौका देने की अपील की. उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि अब अपने बच्चों के लिए वोट दें. इससे पहले लालू यादव, पीएम मोदी और जात धर्म देखकर बिहार की जनता वोट कर चुकी है. अब बारी है जन सुराज को अपने बच्चों के लिए वोट देने की.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को नहीं जानते प्रशांत किशोर

पत्रकारों की तरफ से किए गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी टिप्पणी की. प्रशांत किशोर ने पूछा कि बिहार का स्वास्थ्य मंत्री कौन है? कोरोना काल में मंगल पांडेय स्वास्थ्य मंत्री थे. संकट की घड़ी में बिहार के लाखों लोगों को पैदल चलना पड़ा था.

कोरोना काल की तकलीफों को नहीं भूलने की कही बात

प्रशांत किशोर ने कोरोना काल की तकलीफों को याद रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा था. उस वक्त मंगल पांडेय बिहार के स्वास्थ्य मंत्री थे. जन सुराज के सूत्रधार नीतीश सरकार और लालू यादव पर आक्रामक हैं. लालू यादव के परिवारवाद को प्रमुखता से उठा रहे हैं. दूसरी तरफ प्रशांत किशोर नीतीश सरकार की नाकामियों को उजागर कर जनता से समर्थन मांग रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- महागठबंधन के दांव की JDU ने निकाली काट, तेजस्वी यादव को भी मिलेगा जवाब, बैठक में बनी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget