एक्सप्लोरर

'कांग्रेस के शासनकाल में दलितों का विकास ...?', दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Bihar Election 2025: राहुल गांधी के बिहार दौरे से सियासी तापमान बढ़ गया है. परमिशन नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने हॉस्टल में छात्रों को संबोधित किया. अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया आई है.

Bihar Politics: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे पर सियासत गर्मा गई है. बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी बिहार पश्चाताप करने आये हैं. कांग्रेस के शासनकाल में दलितों का बुरा हाल था. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दिलीप जायसवाल ने कहा कि चुनावी साल में पांच बार राहुल गांधी बिहार आए हैं. हर बार कांग्रेस नेता के कार्यक्रम का टायर पंचर हो गया.

गुरुवार (15 मई, 2025) को दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी ने अनुमति नहीं मिलने के बावजूद अम्बेडकर हॉस्टल में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम किया. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दरभंगा में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम के लिए उन्होंने अम्बेडकर हॉस्टल को चुना. इतना भी अक्ल नहीं है कि सरकारी भवन में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होते हैं. अनुमति के बिना कार्यक्रम नहीं किए जा सकते. दिलीप जायसवाल ने कहा, "राहुल गांधी बताएं कांग्रेस के शासनकाल में दलितों का विकास क्यों नहीं हुआ?

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर सियासत शुरू

नेहरू-गांधी परिवार ने संविधान निर्माता अंबेडकर का अपमान किया. यहां तक कि अंबेडकर को चुनाव में हराने का प्रयास हुआ. दलितों को अंबेडकर के साथ किया गया सलूक याद है. अंबेडकर की मौत के बाद दो गज जमीन तक उपलब्ध नहीं कराई गई." बीजेपी नेता ने दावा किया कि दलितों का विकास पीएम मोदी कर रहे हैं. महागठबंधन में सीएम फेस पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी.

बीजेपी ने कांग्रेस शासनकाल की दिलाई याद

दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं है. राहुल और तेजस्वी के बीच लुका छिपी का खेल जारी है. महागठबंधन के नेता अस्तित्व बचाने की जंग लड़ रहे हैं. गौरतलब है कि अंबेडकर हॉस्टल में कार्यक्रम की इजाजत कांग्रेस को नहीं दी गई थी. इजाजत नहीं होने के बावजूद राहुल गांधी ने अंबेकर हॉस्टल में छात्रों को संबोधित किया. शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच जागरूकता फैलाना था. दरअसल चुनावी वर्ष में कांग्रेस का छात्र और युवाओं पर फोकस है. 

ये भी पढ़ें- बिहार में श्रद्धांजलि वाला पोस्टर वार! नीतीश सरकार को RJD ने घेरा, ट्रंप भी निशाने पर
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget