एक्सप्लोरर

सीएम नीतीश के काम को चुनाव में भुनाएगी JDU, बोधगया में प्रवक्ताओं के साथ दो दिन होगा मंथन

Bihar Politics: बिहार चुनाव के मद्देनजर जदयू की अहम बैठक 6 और 7 मई को बोधगया में होने जा रही है. बैठक में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के सभी प्रवक्ताओं को बुलाया गया है.

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी बिसात बिछायी जाने लगी है. राजनीतिक दलों की तरफ से सम्मेलन, सभाएं और रैलियों का आगाज हो चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी चुनावी रंग में आ गयी है. विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया है. बिहार में तेजस्वी यादव जातीय जनगणना का मुद्दा प्रमुखता से उठा रहे थे. केंद्र सरकार के फैसले से विपक्ष का बड़ा मुद्दा छिन गया है. नीतीश कुमार की पार्टी ने जातीय जनगणना की घोषणा को बिहार की जनता तक पहुंचाने का फैसला लिया है.

आगामी 6 और 7 मई को बोधगया में जदयू के प्रदेश प्रवक्ताओं को टिप्स दिया जाएगा. प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने बताया कि बोधगया की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के सभी प्रवक्ताओं को बैठक में बुलाया गया है. अरविंद निषाद ने कहा कि 20 साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास के काम से अलग पहचान बनाई है. बोधगया की बैठक में प्रवक्ताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने पर मंथन होगा.

दो दिन जदयू करेगी मंथन

उन्होंने कहा कि जदयू लंबे समय से जातीय जनगणना कराए जाने की मांग करती रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1990 से जातीय जनगणना के मुद्दे पर लगातार आंदोलनरत हैं. केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना की घोषणा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुरानी मांग को पूरा करने का काम किया है. बता दें कि जदयू-राजद की गठबंधन सरकार में जातीय सर्वे हो चुका है. बिहार में जातियों का सर्वेक्षण सरकार ने अपने बलबूते किया है.

बोधगया में जुटेंगे पार्टी नेता

जातीय सर्वे कराने के बाद आरक्षण की सीमा को भी सरकार ने बढ़ाकर 65 फीसद तक कर दिया. विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जदयू प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश में लोकप्रिय नेता बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोक कल्याणकारी कामों की चर्चा देश भर में होती है. जातीय जनगणना की घोषणा के बाद विपक्ष की बोलती बंद हो गई है. 

ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का CM नीतीश कुमार पर हमला, कहा-BJP ने किया हाईजैक, JDU पर भी कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget