एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक आज, नड्डा और बी.एल. संतोष रहेंगे मौजूद

Bihar Election 2025: पटना में आज जे.पी. नड्डा और बी.एल. संतोष की मौजूदगी में बीजेपी की अहम बैठक करेंगे. बैठक में चुनावी रणनीति, सीट बंटवारा, प्रत्याशी चयन और संगठन की मजबूती पर चर्चा होगी.

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. शनिवार को पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष की मौजूदगी में अहम बैठक होगी. इस बैठक में बिहार बीजेपी कोर ग्रुप, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा. बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, प्रत्याशी चयन, चुनावी मुद्दों को अंतिम रूप देने और एनडीए में सीट बंटवारे जैसे अहम बिंदुओं पर मंथन होगा. पार्टी के शीर्ष नेता प्रदेश संगठन की रिपोर्ट, आंतरिक सर्वे, मौजूदा विधायकों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर और क्षेत्रीय समीकरणों पर फीडबैक लेंगे.

संगठन और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे जेपी नड्डा

जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा सुबह 11 बजे पटना पहुंचेंगे. यहां वे पहले एक अखबार के कॉन्क्लेव में शामिल होंगे और उसके बाद दोपहर में पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे. इस दौरान वे नेताओं से बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक की तैयारियों की जानकारी लेंगे. साथ ही, संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल को और मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा.

बैठक का मकसद केवल चुनावी रणनीति तय करना ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी तरीके से पहुंचाना भी है. नड्डा और बी.एल. संतोष नेताओं से यह जानने की कोशिश करेंगे कि किन मुद्दों को जनता के बीच प्राथमिकता दी जानी चाहिए और किन क्षेत्रों में संगठन को और सशक्त बनाने की जरूरत है.

15 सितंबर को पूर्णिया पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इस बैठक के बाद बीजेपी का चुनावी कार्यक्रम और भी रफ्तार पकड़ लेगा. 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया पहुंचेंगे, जहां वे एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे और करीब हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार देंगे. इसके तुरंत बाद 18 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आएंगे और पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे.

सीट बंटवारे पर एनडीए की टिकी निगाहें

बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व लगातार बिहार पर फोकस कर रहा है. पीएम मोदी और अमित शाह के दौरों से यह साफ हो गया है कि पार्टी इस चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है और संगठन से लेकर उम्मीदवारों तक सबकुछ सावधानीपूर्वक तय करना चाहती है.

चुनावी समीकरण और एनडीए के भीतर सीट बंटवारे पर भी निगाहें टिकी हैं. माना जा रहा है कि नड्डा की इस बैठक में इस पर भी गंभीर चर्चा होगी, ताकि गठबंधन के भीतर तालमेल और मजबूत हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget