एक्सप्लोरर

Bihar News: एक ही दुपट्टे से लटका मिला युवक-युवती का शव, मृतक के परिजनों ने लड़की के परिवार पर लगाया हत्या का आरोप

Bihar Crime: ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात के सामने आने पर युवती के परिजनों ने उसकी पढ़ाई-लिखाई छुड़ाकर उसे घर में बैठा दिया था.

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में मंगलवार को एक साथ दो शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना जिला मुख्यालय के बैरिया पखनाहा के डुमरिया नाया टोला की है, जहां सरेह में शीशम के पेड़ से युवती और युवक का शव एक ही दुपट्टे से लटका हुआ बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और दारोगा राजेन्द्र राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पेड़ से नीचे उतारा.
 
पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस
 
वहीं, प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि ये आत्महत्या है या हत्या. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतक युवक की पहचान डुमरिया निवासी राजेश पटेल के 20 वर्षीय बेटे रविकिशन कुमार रूप में की गई है. जबकि मृतका कोईरपट्टी डुमरिया निवासी हीरा महतो की बेटी अंशु कुमारी है. लोगों ने बताया कि अंशु कुमारी का परिवार पहले सूर्यपुर में रहता था. हाल ही में वे कोईरपट्टी डुमरिया में बसे हैं.  
 
 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक-युवती का घर एक-दूसरे के घर से महज एक किमी की दूरी पर स्थित है. वहीं, जिस पेड़ से दोनों का लटका हुआ शव बरामद किया गया है, वो युवती के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर है. घटना के संबंध में सूर्यपुर पंचायत के मुखिया इस्लाम गद्दी ने कहना है कि ये आत्महत्या नहीं हत्या का मामला है, क्योंकि युवती उनके पंचायत की है, जिसका परिवार हाल ही में गांव में रहने आया है. मुखिया का दावा है कि युवती  के परिजनों ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया है. 
 
दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
 
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात के सामने आने पर युवती के परिजनों ने उसकी पढ़ाई-लिखाई छुड़ाकर उसे घर में बैठा दिया था. मुखिया ने बताया कि कई बार शादी कराने की बात करने युवक के परिजन युवती के घर गए, लेकिन घरवाले नहीं माने. इधर, पाबंदियों के बावजूद दोनों प्रेमी मिलते रहे. ये बात युवती के परिजनों को नागवार गुजरी, ऐसे में उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. ग्रामीणों और पुलिस को आशंका है कि पूरा मामला ऑनर किलिंग का है. 
 
देहरादून में रहकर काम करता था युवक
 
मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक का युवती से कोई लेना देना नहीं है. वो देहरादून में रह कर बिजली मिस्त्री का काम करता था और डेढ़ साल बाद तीन दिन पहले अपने घर आया था. मंगलवार की देर रात वो आर्केस्टा देखने निकला था, जिसके बाद वो घर नहीं लौटा. बुधवार की सुबह परिजनों को व्हाट्सएप के माध्यम से पता चला कि उसका शव पेड़ से लटका हुआ है. युवक के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर आरोप लगाया है कि षड्यंत्र के तहत हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है.
 
फिलहाल इस मामले में युवती के पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस कई एंगल से मामले की जांच करने में जुटी हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है. 
 
यह भी पढ़ें -
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget