एक्सप्लोरर

Bihar Sports Complex: बिहार में खेल क्रांति, हर जिले में खेल भवन, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत हर जिले में खेल भवन बन रहे हैं। 38 में से 25 तैयार हैं, बाकी निर्माणाधीन हैं. इनमें कार्यालय, मीटिंग रूम,जिम, चेंजिंग रूम और इनडोर खेल हॉल हैं.

बिहार में खेल प्रतिभाओं को पहचान और मंच देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में खेल भवन सह व्यायामशाला की स्थापना की जा रही है, जो न केवल खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि उभरते खिलाड़ियों के लिए एक समर्पित और सुसज्जित स्थान भी उपलब्ध कराएगा.

अब तक राज्य के 38 में से 25 जिलों में ये खेल भवन बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 13 जिलों में निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है. जिन जिलों में नए भवन बनाए जा रहे हैं, उनमें मुगेर, कैमूर, बक्सर, सुपौल, बेगूसराय जैसे जिले प्रमुख हैं. प्रत्येक खेल भवन में जिला खेल पदाधिकारी का कार्यालय, 50 सीटों की वातानुकूलित मीटिंग रूम, और उच्च गुणवत्ता वाले जिम उपकरणों से सुसज्जित जिम्नैजियम शामिल होता है.

इनडोर खेलों की प्रशिक्षण और प्रतियोगिताएं की जा सकती हैं आयोजित

इसके साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा के लिए लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, तथा एक बहुउद्देश्यीय हॉल भी होता है, जिसमें ताइक्वांडो, वुशु, फेंसिंग, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी जैसे इनडोर खेलों की प्रशिक्षण और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकती हैं.

10.26 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है

खिलाड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए खेल विभाग ने हाल ही में मौजूदा खेल भवनों के लिए 10.26 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है. इस राशि से आरओ वॉटर प्यूरीफायर, जनरेटर सेट, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम और साइनबोर्ड्स की स्थापना की जाएगी, जिससे खेल परिसर और अधिक सुरक्षित और उपयोगी बनेंगे. यह पहल न केवल बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है, बल्कि युवाओं को एक सकारात्मक, स्वास्थ्यवर्धक और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी कर रही है.

दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता का है यह परिणाम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता का यह परिणाम है कि अब बिहार के युवा खेलों के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा से राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें. आने वाले वर्षों में ये खेल भवन राज्य के खिलाड़ियों के लिए सपनों की जमीन बनेंगे – जहां से निकलकर अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उभरेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget