एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के नालंदा में दो पक्षों में विवाद, दबंगों ने दलित के घर में लगाई आग 

Nalanda Fire: पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान पर इस मामले की प्राथमिकी करायपरसुराय थाना में दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Miscreants Set Fire In House Of Dalit: बिहार के नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र में गुरुवार (31 अक्टूबर) को आपसी विवाद में दबंगों ने मांझी परिवार की झोपड़ी में आग लगा दी. घटना के बाद दलित के घर में चीख पुकार मच गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि पीड़ित का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

घर में रखे सारे सामान जलकर राख

पुलिस के अनुसार, छितर बिगहा गांव में कथित तौर पर दिवाली की रात माचिस नहीं देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज हुई. इसके बाद दबंगों ने मांझी परिवार की फूस की झोपड़ी में आग लगा दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि छितर बिगहा निवासी अन्नु महतो एवं गोलू मांझी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया. उसी दौरान ही मंगल मांझी की झोपड़ी में आग लगा दी गई, जिस कारण घर और उसमें रखे सारे सामान जलकर राख हो गए.

पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया 

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई. अधिकारी ने बताया कि मंगल मांझी की पत्नी धर्मशीला देवी के बयान पर इस मामले की एक प्राथमिकी करायपरसुराय थाना में दर्ज कर ली गई है. इस घटना में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है. जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि पूरी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. गांव में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ेंः बिहार में दिवाली पर हादसा: नालंदा में पटाखे की दुकान में लगी आग, मोतिहारी में इलेक्ट्रॉनिक शॉप जला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget