एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav IRCTC: तेजस्वी यादव हाजिर हों! IRCTC घोटाला मामले में कोर्ट ने दिया समय, 18 अक्टूबर को फिर सुनवाई

Bihar News: राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की उस याचिका पर तेजस्वी को जवाब देने का और समय दिया है जिसमें उनकी जमानत रद्द करने की मांग की गई है.

पटना: आईआरसीटीसी घोटाला (IRCTC Scam) मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को उनकी जमानत को रद्द करने की सीबीआई (CBI) की अर्जी पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया. तेजस्वी यादव को अक्टूबर 2018 में जमानत मिली थी. कोर्ट ने सीबीआई की उस याचिका पर तेजस्वी को जवाब देने का और समय दिया है जिसमें उनकी जमानत रद्द करने की मांग की गई है. इस याचिका पर बुधवार को फैसला नहीं सुनाया गया.

तेजस्वी यादव के वकील को जवाब के लिए समय देते हुए विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने 18 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है. बता दें कि इससे पहले अदालत ने सीबीआई की अर्जी पर तेजस्वी यादव को 17 सितंबर को एक नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू जी हिम्मत है? वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन... सुशील मोदी का RJD सुप्रीमो को 'चैलेंज'

सीबीआई ने अर्जी में कही ये बात

सीबीआई की ओर से जमानत रद्द करने के पीछे यह कहा गया है कि तेजस्वी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अधिकारियों को धमकी दे रहे हैं. ये जमानत की शर्तों का उल्लंघन है. ऐसे में उनकी बेल रद्द की जाए. सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की थी. इसके बाद अदालत की ओर से नोटिस जारी कर तेजस्वी यादव से इस मामले पर जवाब मांगा था.

अदालत ने तेजस्वी यादव को अक्टूबर 2018 में जमानत दी थी. यह जमानत उन्हें आईआरसीटीसी के दो होटलों को एक निजी फर्म को परिचालन अनुबंध देने के मामले में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में यादव के नाम जारी सम्मन पर उनके अदालत में पेश होने के बाद प्रदान की गई.

क्या है आरसीटीसी घोटाला?

बता दें कि आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लगातार सीबीआई जांच कर रही है. हाल ही में लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. उनके साथ-साथ जमीन देकर रेलवे में नौकरी लेने वाले गोपालगंज निवासी हृदयानंद चौधरी को भी पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया था. इस पूरे घोटाले में लालू परिवार के कई सदस्य आरोपित हैं. अब अगर तेजस्‍वी यादव की जमानत खारिज होती है तो बिहार में उप मुख्‍यमंत्री की उनकी कुर्सी संकट में पड़ सकती है. 

यह भी पढ़ें- Begusarai: एकता कपूर और शोभा कपूर की हो सकती है गिरफ्तारी, बिहार के बेगूसराय कोर्ट से निकला वारंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
Xप्लेन: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? यहां पढ़ें
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'
बांकीपुर में हार, नीतीश कुमार और PM मोदी में क्या हुई बात? 'प्रधानमंत्री ने कहा…'

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget