एक्सप्लोरर

बिहार में अपराध की 'बहार' पर नीतीश कुमार का 'मास्टर स्ट्रोक', क्या दब जाएगी पीड़ितों की चीख?

Bihar News: बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी और चिराग ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. विपक्ष के हमलों से घिरे नीतीश ने योजनाओं की घोषणा कर अपराध के मुद्दे को दबाने की कोशिश की है.

बिहार में अपराध की बहार पर दो लोग मुखर हैं. एक हैं तेजस्वी जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के धुर विरोधी हैं और कह रहे हैं कि अगर उनकी सत्ता होती तो मीडिया उनकी चमड़ी उधेड़ देता. लेकिन तेजस्वी के इस सख्त लहजे से थोड़े ही नरम चिराग पासवान भी हैं जो कहने के लिए तो बिहार चुनाव के लिए बने एनडीए के साझीदार हैं लेकिन जब बात नीतीश कुमार की आती है तो सवाल दागने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं.

ऐसे में एक तरफ विरोधी तेजस्वी और दूसरी तरफ सहयोगी चिराग के चौतरफा हमले में घिरे नीतीश कुमार ने इस अपराध की बहार को छिपाने के लिए ऐसी-ऐसी योजनाओं की बौछार कर दी है कि नीतीश के धुर विरोधी भी नीतीश की सियासत के मुरीद होते नजर आ रहे हैं.

बिहार में हो रहे अपराध

पिछले करीब 20 साल से बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार जब बीजेपी के साथ रहते हैं तो वो लालू-राबड़ी के जंगलराज की बात कर ही वोट मांगते हैं और उन्हें वोट मिलते भी हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से बिहार में जिस तरह के अपराध हो रहे हैं, वो भी जंगलराज का ही तो नमूना है. 24 घंटे से भी कम वक्त में 10-10 हत्याओं को जंगलराज नहीं तो और क्या कहा जाए. 

21वीं सदी में किसी परिवार को डायन बताकर उसके घर के पांच लोगों को जिंदा जला दिया जाए तो उसे क्या कहा जाए. जिस राज्य में बीच सड़क पर तीन लोग तलवार से काट दिए जाएं, जिस राज्य में शराब पर बैन हो वहां जहरीली शराब पीकर सैकड़ों लोग मर जाएं तो उसे क्या कहा जाए. क्या जंगलराज कुछ और होता है.

योजनाओं की बौछार

बिहार में इससे भी बदतर स्थिति रही होगी और कभी थी भी, लेकिन 20-25 साल पुरानी अपराध गाथा के नाम पर नए अपराधों की माफी तो नहीं मिल सकती, और ये बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बखूबी पता है. क्योंकि सुशासन के नाम पर सत्ता में तो वहीं हैं. ऐसे में जब बिहार में बेलगाम अपराध ने राज्य को जंगलराज की तरफ धकेल दिया है, नीतीशे कुमार के रहते बिहार में सुशासन नहीं अपराध की बहार है तो नीतीश ने योजनाओं की ऐसी बौछार कर दी है कि उसके शोर में इन पीड़ितों के चीख की आवाज थोड़ी-थोड़ी दबती नजर आ रही है.

क्या क्या घोषणाएं हुईं?

दरअसल जैसे-जैसे बिहार में अपराध का शोर बढ़ता गया, नीतीश कुमार ने उस शोर की आवाज कम करने के लिए ऐसी-ऐसी योजनाओं का ऐलान कर दिया कि लोग अपराध पर बात करते-करते नीतीश के मास्टर स्ट्रोक की भी बात करने को मजबूर हो गए. वरना अपराध की फ़ेहरिस्त तो इतनी लंबी है कि वो हरि अनंत हरि कथा अनंता जैसी है, लेकिन महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण और युवा आयोग के गठन के ऐलान में अपराध को ये शोर थोड़ा दबता नजर आ रहा है. इससे पहले भी जब बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार पर सवाल हुए तो उन्होंने ऐसे-ऐसे आयोग का गठन कर दिया कि हर एक बिहारी अपनी सुरक्षा को छोड़कर अपनी-अपनी जाति के लिए बने आयोग और उससे होने वाले नफा-नुकसान का गणित बैठाने में जुट गया.

लेकिन जो जिंदा हैं, उन्हें आगे भी जिंदा रहना है. और इस जिंदगी के लिए बिहार में सुरक्षा चाहिए, जिसे देने में नीतीश कुमार फिलवक्त नाकाम हैं. उनके साथी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को बदनाम करने की साजिश है, लेकिन अगर मुख्यमंत्री अपने ही खिलाफ होती साजिश को नहीं रोक पाएगा तो सवाल तो उठेगा ही कि नीतीशे कुमार तो हैं, लेकिन क्या बिहार में अब भी बहार है.

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget